Monday , 27 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Severe Heatwave in Agra; Temperature Touches 44.5 Degrees Celsius…#agraweather
बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave in Agra; Temperature Touches 44.5 Degrees Celsius…#agraweather

114

आगरालीक्स…आगरा में सूरज ने उगली आग. इस सीजन में पहली बार 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान. यूपी में चौथा सबसे गर्म शहर…सबसे अधिक बांदा में 47.4 डिग्री तापमान

आगरा इस समय गर्मी से दहक रहा है. सूरज की किरणें झुलसा रही हैं. दोपहर में बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं हो रहा है. जो लोग बाहर निकल रहे हैं या तो मजबूरी में जा रहे हैं और अगर जा रहे हैं तो खुद को गर्मी से बचाव करते हुए. गर्मी ने अप्रैल में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस सीजन में पहली बार आगरा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा है. आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस के करीब अधिक है.

प्रदेश में चौथा सबसे गर्म जिला रहा आगरा
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में आगरा चौथा सबसे गर्म जिला रहा है. इससे अधिक बांदा, प्रयागराज और झांसी हैं. बांदा का आज का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा है तो वहीं प्रयागराज का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस. वहीं झांसी का तापमान भी आगरा से अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा प्रदेश के लगभग 60 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है.

बारिश दिलाएगी राहत
मौसम विभाग ने आगरा में बारिश के आसार जताए हैं. रविवार से मौसम बदल सकता है लेकिन रविवार को भी आग उगलती धूप पड़ सकती है. वहीं 28 और 29 अप्रैल को आगरा में बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में कमी आएगी.

Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 25/04/26) 44.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/04/26) 25.9
Departure from Normal(oC) 2.4

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: DM has sought a report regarding Roadways and private buses parked on the Agra highway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम के पास पहुंची जाम की समस्या. हाइवे पर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Three-member team constituted to investigate the death of a female doctor at the Mental Health Institute’s hostel…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में महिला जूनियर डॉक्टर की हॉस्टल में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman dies in accident in Agra; irate locals block the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर एक्सीडेंट. महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in Factory in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में फैक्ट्री में लगी आग, आसमान में धुआं ही...

error: Content is protected !!