आगरालीक्स…आगरा में सुधीर बैंड के मालिक सुधीर शर्मा का निधन…
आगरा में सुधीर बैंड के मालिक सुधीर शर्मा का निधन हो गया है. उनके निधन से शहर में वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने शोक जताया है. वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से जारी की गई पोस्ट में लिखा गया कि उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं आगरा के प्रसिद्ध “सुधीर बैंड” के निदेशक सुधीर शर्मा का निधन हो गया. स्वर्गीय सुधीर शर्मा का वेडिंग इंडस्ट्री में योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा है. उनका सादगीपूर्ण व्यवहार, समर्पण एवं कार्य के प्रति निष्ठा सदैव हम सभी के लिए मार्गदर्शक रहेगी. उनके निधन से न केवल संगठन बल्कि सम्पूर्ण वेडिंग इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति हुई है.