आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में शुरू हो रहे समर वैकेशन. इसके साथ ही समर कैम्पों की बाढ़..आफर ही आफर
आगरा के अधिकतर स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 17 मई यानी रविवार से शुरू हो रही हैं. कल शनिवार 16 मई को स्कूलों में पेरेंट्स टीचर मीटिंग रखी गई हैं जिनके मैसे अभिभावकों के पास पहुंच गए हैं. करीब 40 दिन तक पड़ने वाली गर्मी की छुट्टियों में स्कूलों की ओर से होमवर्क भी दिया जा रहा है.समर कैम्पों की बाढ़
आगरा में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही जगह—जगह समर कैम्प भी शुरू हो रहे हैं. कई स्कूलों में तो अपनी ओर से ही समर कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं. जहां बच्चों को कई एक्टिविटीज कराई जाएंगी. इसके अलावा कई प्राइवेट समर कैम्प भी शुरू हो रहे हैं.
घूमने के भी बन रहे प्लान
इसके साथ ही अधिकतर घरों में समर वैकेशन के दौरान किसी हिल स्टेशन या खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का भी प्लान बनाया जा रहा है. हालांकि कई लोगों ने अपने प्लान अप्रैल में ही निर्धारित कर लिए हैं. आगरा के अधिकतर लोक उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू कश्मीर के हिल स्टेशन ही पसंद आ रहे हैं.