आगरालीक्स…आगरा में घटयात्रा के साथ 25 समवशरण महामंडल विधान का शुभारंभ,-28 समवशरण स्थापित. जयपुर हाउस जैन मंदिर से श्रीराम पार्क पंडाल तक पहंची घटयात्रा
गणाचार्यश्री विरागसागर जी महाराज,पट्टाचार्य विशुद्ध सागर एवं आचार्यश्री विहर्षसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से यह 25 समवशरण महामंडल विधान 14 से 19 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम बना हुआ है। विधान का शुभारंभ आज मंगलवार सुबह 7 बजे भव्य घटयात्रा के साथ हुआ। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ यात्रा में भाग लिया|वहीं पुरुष श्रद्धालु जयकारों के साथ पूरे वातावरण को धर्ममय बना रहे थे। यह शोभायात्रा जयपुर हाउस जैन मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री राम पार्क स्थित पंडाल तक पहुंची।घटयात्रा के दौरान रथों पर 28 श्रीजी की प्रतिमाएं विराजमान थीं, जिनके साथ उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ भी चल रहे थे। पंडाल में पहुंचने पर ध्वजारोहण का सौभाग्य विमल कुमार आदित्य अरिहंत जैन जैज परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि पांडाल उद्घाटन महावीर जैन एवं मंच उद्घाटन तपेश जैन द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इसके उपरांत सकलीकरण, पात्र शुद्धि, मंडप शुद्धि अभिषेक एवं शांतिधारा जैसे मांगलिक कार्यक्रम विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुए। संपूर्ण विधान की क्रियाएं पंडित अरविंद जैन शास्त्री एवं पंडित संदीप जैन शास्त्री के निर्देशन में संगीतमय शैली में कराई जा रही हैं। शानू एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस विधान में 25 समवशरण एवं 4 मानस्तम्भ में 116 भगु स्थापित किए गए हैं, जिनमें विभिन्न परिवारों द्वारा श्रीजी की पूजन- अर्चना की जा रही है।प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीतमय आरती से वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।इस मौके पर राकेश जैन परर्दे वाले,जितेंद्र जैन,राकेश जैन पार्षद, पार्षद रेनू गुप्ता,जय गुप्ता,सुनील ठेकेदार,अनंत जैन,सुबोध पाटनी, दीपक जैन,अशोक कुमार जैन, मनोज कुमार जैन,अरुण कुमार जैन,नीरज जैन,बॉबी जैन,अजय जैन,पंकज जैन,राजीव प्रकाश जैन, अभिषेक जैन,राहुल जैन,अमित सेठिया,नीतू जैन,इशिता जैन,शची पाटनी,वंदना जैन,ऊषा जैन,नीता जैन,रूचि जैन,प्रिया जैन,सरिता जैन समस्त शांतिनाथ युवा मंडल एवं शांतिनाथ महिला मंडल स्वास्तिक महिला मंडल और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।