आगरालीक्स…आगरा की क्षेत्र बजाजा कमेटी को एक और एसी ताबूत दान में मिला. कमेटी के पास अब 20 ताबूत. गर्मी में एसी ताबूतों की मांग हो गई है दोगुनी
आगरा के क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवार्थ आज सोमवार को एक और एसी ताबूत दान में मिला है। यह ताबूत लाजपत कुंज निवासी स्व एसके दास एडवोकेट की स्मृति में उनके परिवारीजनों की ओर से दान किया गया है। विद्युत शवदाहगृह ताजगंज परिसर में स्थित कमेटी के सत्संग हाॅल में यह ताबूत बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल को सौंपा। मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि यह ताबूत मिलने के कमेटी के पास अब 20 ताबूत हो गये हे।जिससे यह सेवा और अधिक सहज व त्वरित रूप से प्रदान होगी।महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते एसी ताबूतों की मांग लगभग दूनी से भी ज्यादा हो जाती है। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने एसी ताबूत दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दानदाता की ओर से मंजूलता अग्रवाल, अनू गोयल, विनी मित्तल, अंशुल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अभय अग्रवाल तथा बजाजा कमेटी की ओर से उपाध्यक्ष विशनू गर्ग, प्रशान्त गुप्ता, मनोज शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।