आगरालीक्स…आगरा के 13 साल के प्रांजल हरि शर्मा ने मलेशिया में हुई 25वीं इंटरनेशनल ओपन कराटे चैम्पियनशिप में जीता कांस्य. देश का बढ़ाया मान. आगरा में भव्य स्वागत और रोड शो की तैयारियां…
मलेशिया के टीटीवंग्स स्पोटर्स स्टेडियम में खेली गई 25वीं नेस्ले मिलो इंटरनेशनल ओपन कराटे चैम्पियनशिप में आगरा के प्रांजल हरि शर्मा ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मान बढ़ाया है. इस प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान सहित 11 देशों की टीमें शामिल हईं. आगरा के रहने वाले प्रांजल हरि शर्मा ने 13 साल की उम्र में इस चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कांस्य पदक जीतकर मान भी बढ़ाया है.आगरा में होगा भव्य रोड शो
परिजनों के अनुसार प्रांजलि हरि शर्मा शनिवार रात को अपने कोच के साथ मलेशिया से दिल्ली आएंगे. रविवार को सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस से आगरा कैंट पहुंचेंगे और यहां से अपने पैतृक गांव खेरागढ़ विधानसभा और सैयां ब्लॉक का सोरा पहुंचेंगे. प्रांजलि हरि शर्मा के पिता हरि शर्मा को बेटे की इस उपलब्धि पर बधाइयां मिल रही हैं. अब प्रांजल के यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत और रेाड शो की तैयारियां चल रही हैं.