आगरालीक्स..आगरा में विश्व हिन्दू महासंघ ने मनाया स्वाभिमान सम्मेलन. महंत मुकेशनाथ महाराज आए आगरा. गौसेवा की…
विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेशनाथ महाराज शुक्रवार को आगरा पहुंचे. ब्रज प्रदेश प्रभारी गौरव राय, प्रदेश अध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ नागेश्वर प्रसाद मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आगरा में स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया. महंत मुकेशनाथ महाराज ने देहली गेट स्थित बाबू गुलाबराय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद भारद्वाज आश्रम पुलिस लाइन रोड पर गौशाला में गौसेवा की. इसके बाद एक बैठक होटल ग्वाला पलेस सेक्टर 3 पर की गई. इसमें मुख्य रूप से राजेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्ष सौरभ परिहार, अरुण कुमार सिंह, सुशील कुमार, कमल लोखंडवाला, विकास पोरवाल, शालिनी, सविता चौधरी, मुरली कुलश्रेष्ठ, काजल, लक्ष्मी, किरन, सरिता, संध्या, पिंकी, सरिता आदि मौजूद रहे. जिला मंत्री सुशील कुमार, जिला संगठन मंत्री अरुण कुमार धनगर का भ्ज्ञी सहयोग रहा.
