आगरालीक्स…आगरा में बड़े भाई को जान से मारने के लिए छोटे भाई ने दी फिरौती. अपाचे पर आए बाइक सवारों ने किया हमला…पुलिस ने छोटे भाई समेत चार को किया अरेस्ट
आगरा में बंटवारे से निराश छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को जान से मारने के लिए फिरौती दी. बाइक सवार तीन बदमाशों ने शू प्लाजा कोठी मीना बाजार के पास बड़े भाई की आंखों में मिर्च डालकर हमला किया. पुलिस ने इस मामले की जांच की तो छोटा भाई घटना में संलिप्त पाया गया. पुलिस ने छोटे भाई सहित चार को अरेस्ट किया है. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.18 मई को किया था मिला
थाना लोहामंडी में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि वह 18 मई की सुबह शू प्लाजा कोठी मीना बाजार के पास से जा रहा था तभी बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने उसकी आंखों में मिर्च डालकर हमला किया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए तो अपाचे बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों ने युवक का पीछा किया और जान से मारने की नीयत से हमला किया था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी और हमलावरों की तलाश की जा रही थी.
पुलिस ने बीती रात युवक के छोटे भाई रिंकू को राजनगर रेलवे लाइन के पास से अरेस्ट कर लिया. पुलिस पूछताछ में रिंकू ने बताया कि इस घटना में उसके चार अन्य साथी लकी, विष्णु, सुनील व संदीप उर्फ भोला उर्फ मोटाबुद्धि शामिल है. पुलिस ने रिंकू की निशानदेही पर लकी और विष्णु को पाय चौकी धूलियागंज से अरेस्ट कर लिया व अभियुक्त विष्णु की निशानदेही से फिरोजाबाद के थाना उत्तर स्थित खेड़ा मोहल्ला से सुनील को अरेस्ट कर लिया. पुलिस पूछताछ में रिंकू ने बताया कि उसका भाई से छह महीने पहले ही बंटवारा हुआ था जिसमें ज्यादातर संपत्ति उसके भाई को मिल गई थी. इसी कारण उसने अपने दोस्तों लकी, विष्णु, सुनील और संदीप के साथ मिलकर भाई की हत्या कराने की साजिश रची. रिंकू ने अपने दोस्तों को दा से ढाई लाख रुपये देने की बात तय की थी.