आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के राजा की मंडी में दुकानदारों का लाखों का नुकसान कर गई बारिश. सुबह दुकान खोली तो लाखों का माल पानी में तैरता मिला. नगर निगम के खिलाफ गुस्सा
आगरा में आधी रात को आई जोरदार बारिश ने पूरे शहर में तबाही मचाने का काम किया है. सड़कें धंस गईं और उनमें गाड़ियां समां गईं. मकान तक गिर गए. पानी में खड़ी सैकड़ों गाड़ियां खराब हो गईं. आगरा के राजा की मंडी में तो रात को हुई बारिश ने लाखों का नुकसान कर दिया है. आज सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने के लिए यहां पहुंचे तो अंदर सारे कपड़े व अन्य सामान पानी में तैरता हुआ मिला. यह देखते ही उनके होश उड़ गए. दुकानदारों का कहना है कि सड़क से ढाई फीट तक ऊंची दुकानें है लेकिन इसके बावजूद उसके ऊपर ढाई फुट तक पानी भरा हुआ था.नगर निगम के खिलाफ गुस्सा
राजा की मंडी के दुकानदारों का लाखों का नुकसान इस बारिश में हो गया. इसका गुस्सा उन्होंने नगर निगम पर उतारा है. नगर निगम का कहना है कि नाले नालियां गंदगी से पटी हुई हैं. पानी निकासी की पूरी तरह से व्यवस्था फेल है जिसके कारण बारिश का पानी दुकानों में भर जाता है. दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम का अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता यहां पूरे दिन तैनात रहता है, उनकी गाड़ियां खड़ी रहती है. इसके कारण दुकानदारी पहले से ही आधी हो गई है और अब यह नुकसान काफी परेशान करने वाला है.
बारिश के कारण गीला हुआ सामान व कपड़ों को दुकानदारों ने बाहर सुखाने के लिए रखे तो वहीं कई जगह माल को दूसरी जगह ले जाया गया, जहां उन्हें रिफ्रेश किया जाएगा.