आगरालीक्स…आगरा में मिट्टी की ढाय गिरने से युवक की मौत. खंदौली में अवैध खनन चल रहा था. परिजनों ने लगाया माफियाओं पर हत्या का आरोप
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के मलूपुर गांव में मिट्टी की ढाय गिरने से एक युवक की मौत हो गई. युवक मलबे में बुरी तरह से दब गया और जब तक उसे निकाला गया उसकी मौत हो गई. यहां अवैध खनन किया जा रहा था. वही युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. उन्होंने खनन माफियाओं पर हत्या का आरोप लगाया है. लंबे समय से चल रहा है मिट्टी का खननमलूपुर गांव में लंबे समय से अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है. गुरुवार को कुछ ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे तभी अचानक खनन स्थल पर मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया. इसके मलबे में दबकर 25 साल के राहुल की मौत हो गई. लोगों ने मिट्टी के मलबे में दबे राहुल को निकालने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन जब तक उसे निकाला तब तक उसकी मौत हो गई. राहुल के परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत खनन माफियाओं ने हत्या की है. परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस जांच कर रही है..