Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra Live News: Youths from Mathura showcased their physical strength at the Agniveer recruitment rally in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Youths from Mathura showcased their physical strength at the Agniveer recruitment rally in Agra…#agranews

132

आगरालीक्स…आगरा में मथुरा के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती रैली में दिखाई अपनी फिजीकल स्ट्रैंथ, कल आगरा के युवा दिखाएंगे दमखम

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO), आगरा द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारु, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में युवाओं का उत्साह, अनुशासन तथा राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। सोमवार को मथुरा जनपद के अभ्यर्थियों हेतु अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की गई, जिसमें लगभग 1000 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता एवं स्क्रीनिंग परीक्षणों में भाग लिया। इनमें से लगभग 800 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिन्हें अगले चरण के अंतर्गत चिकित्सीय परीक्षा हेतु चयनित किया गया है। पूरी भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मानकों, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के सिद्धांतों के अनुरूप संचालित की जा रही है, जिससे सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर सुनिश्चित हो सके।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को आगरा जनपद के अभ्यर्थियों हेतु अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित भर्ती स्थल के प्रवेश द्वार पर 0200 बजे रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, आगरा ने पुनः स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट आधारित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी है। भारतीय सेना राष्ट्र के युवाओं को सम्मान, गौरव एवं समर्पण के साथ मातृभूमि की सेवा का अवसर प्रदान करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

आगरा

Agra Live News: Japanese operating microscope inaugurated at Sundarani Charitable Eye Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब जापानी आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से हो सकेगा जरूरतमंद व...

आगरा

Agra Live News: Police arrested another accused in the Raj Chauhan murder case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राज चौहान मर्डर केस में एक और आरोपी पुलिस ने...

error: Content is protected !!