आगरालीक्स…आगरा के होम्योपैथी दवा विक्रेताओं ने मनाई डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जन्म जयंती. सरकार से की ये मांग.
होम्योपैथी कैमिस्ट फेडेरेशन ने सोमवार को डा सैमुअल हैनीमैन की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई. इसके लिए सभी होम्योपैथी दवा विक्रेता कारगिल पेट्रोल के पास स्थित होटल जेल में उपस्थित हुए. मुख्य अतिथि डॉक्टर सीमा गुप्ता और डिस्ट्रिक होम्योपैथिक ऑफिसर डॉ पी के कुलश्रेष्ठ थे.डॉ हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उसके बाद डॉ. केदार नाथ जैन ओर डॉक्टर राम कुमार अग्रवाल ने डॉ हैनीमैन के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. इस बैठक में डॉ आशीष ब्रह्मभट्ट ने प्रशासन और सरकार से अपील की कि होम्योपैथिक ड्रग लाइसेंस अब ऑनलाइन जारी करे. अभी भी ये लाइसेंस मैनुअली जारी होते है. यह भी कहा कि होम्योपैथी गरीबों की पैथी है. अतः इस पैथी को सरकार टैक्स में जीरो परसेंट करे. मुख्य अतिथियों ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही अपने अधिकारियों से इस पर बात करेंगे. इस बैठक में अध्यक्ष डॉ विवेक जैन महामंत्री, श्री गर्ग कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश उपाध्यक्ष, भीकम सिंह, डॉ भारत भूषण, गोपाल, आशीष अग्रवाल, गौतम वर्मा आदि ने भाग लिया.