Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra Live Video News: Youth planted flags at Parashuram Chowk are being identified by Police…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live Video News: Youth planted flags at Parashuram Chowk are being identified by Police…#agranews

202

आगरालीक्स…वीडियो, आगरा में आंबेडकर जयंती पर निकाली गई यात्रा के दौरान परशुराम चौक पर झंडे लगाने और नारेबाजी करने वाले किए जा रहे चिन्हित, पुलिस फोर्स तैनात. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के अनुसार, परशुराम चौक पर कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही रैली निकाली जा रही हैं। आवास विकास, सिकंदरा में दोपहर 1.30 बजे बाइकों पर नीले झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए युवक पहुंचे। कुछ युवक परशुराम चौक पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद युवक नारेबाजी करते हुए चले गए। इसकी जानकारी होते ही ब्राह्मण समाज के लोग आ गए। पुलिस फोर्स भी पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर भावना आहत करने वालों पर कार्रवाई की मांग
परशुराम चौके पर ब्राह्मण समाज के लोग पहुंच गए, उन्होंने परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने, झंडे लगाने और नारेबाजी करने का विरोध किया। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ब्राहृमण समाज के लोग परशुराम चौक पर धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि 48 घंटे में ​जिन लोगों ने उत्पात किया है, उन पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

चिन्हित किए जा रहे युवक
डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास का कहना है कि थाना सिकन्दरा में आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कुछ लोग यात्रा निकाल रहे थे, इस दौरान कुछ युवकों द्वारा परशुराम चौक पर चढ़कर नारेबाजी की तथा झण्डे लहराये और वहां से चले गये। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची व आस पास लोगों से वार्ता कर, जॉच की जा रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा उनकी भावनाएं आहत होने के सम्बन्ध में प्रतिक्रियाएं दर्ज करायी हैं। पुलिस द्वारा इसका संज्ञान लेते हुए लोगों की भावनाओं को आहत करने वालों को चिन्हित कर, उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। चौक पर कोई भी मूर्ती नहीं लगी है और न ही वहां पर कोई तोड़फोड़ की गयी है। पुलिस द्वारा समस्त पहलुओं पर जॉच की जा रही है। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!