आगरालीक्स..जब जीएसटी है तो ट्रेड लाइसेंस शुल्क क्यों…आखिर व्यापारी कितने टैक्स दे…आगरा में आक्रोशित व्यापारियों का नगर निगम में विरोध…बोले—मोदी जी कहते हैं एक देश एक कर, फिर ट्रेड लाइसेंस शुल्क का क्या काम
अब देश में जीएसटी लागू है तो नगर निगम क्यों लेना चाहता है ट्रेड लाइसेंस शुल्क. आखिर व्यापारी कितने करों का भुगतार करेगा. पीएम मोदी कहते हैं एक देश एक कर तो फिर ट्रेड लाइसेंस शुल्क का क्या काम..यह कहना है आगरा के व्यापारियों का जो कि नगर निगम द्वारा लागू किए जा रहे ट्रेड लाइसेेंस शुल्क का विरोध कर रहे हैं. मंगलवार को आगरा व्यापार मंडी और सराफा एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी नगर निगम आफिस पहुंचे और यहां उन्होंने नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार यादव और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को अपनी समस्याएं बताईं.तुरंत वापस हो यह शुल्क
अधिकारियों के सामने व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क का जमकर विरोध किया और इसे तुरन्त वापस करने के लिए नगर निगम से कहा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह वापस नहीं हुआ तो व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे, दुकानों को ताला लगा कर चाबियां नगर आयुक्त को सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर 1996 में चर्चा हुईं थी तब प्रदेश में जीएसटी नहीं था, लेकिन अब देश में जीएसटी लागू है. आखिर व्यापारी कितने करों का भुगतान करेगा. मोदी जी कहते है एक देश एक कर तो फिर ट्रेड लाइसेंस शुल्क का क्या काम.