Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews

281

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश और स्वर्गीय डॉ. दिव्या प्रकाश की स्मृति में एक वर्ष में 100 निशुल्क सर्जरी की गईं….

आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश जी एवं स्वर्गीय डॉ. दिव्या प्रकाश की स्मृति में 30वां निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में पहली बार एक ही वर्ष में 100 निःशुल्क शल्य क्रियाएँ पूर्ण की गईं—जो पिछले तीन दशकों से चला आ रहा एक स्वप्न था. स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश एवं स्वर्गीय डॉ. दिव्या प्रकाश की दोनों ही चिकित्सा जगत में निस्वार्थ सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रतीक रहे हैं.

राष्ट्रपति से सम्मानित थे डॉ. अजय प्रकाश
स्व. डॉ. अजय प्रकाश ने अपने जीवनकाल में 2,500 से अधिक निःशुल्क ऑपरेशन कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हजारों परिवारों को नया जीवन दिया. उनकी इस सेवा भावना को राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान प्राप्त हुआ, जब उन्हें भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा सम्मानित किया गया. पिछले 29 वर्षों में यह शिविर हर बार 100 के आंकड़े के बहुत निकट पहुंचा, पर कुछ ही मामलों से लक्ष्य अधूरा रह जाता था. यह अधूरा सपना डॉ. अजय प्रकाश के मन में सदैव जीवित रहा. वर्ष 2026—जो उनकी प्रथम पुण्यतिथि का वर्ष भी है, में उनके पुत्र डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने इस सपने को पूर्ण करने का संकल्प लिया.

डॉ. श्वेतांक प्रकाश के नेतृत्व में निशुल्क सर्जरी
डॉ. श्वेतांक प्रकाश के नेतृत्व में, चिकित्सकों की समर्पित टीम, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से यह लक्ष्य साकार हुआ. पित्ताशय की पथरी एवं अपेंडिक्स से संबंधित 100 से अधिक रोगियों की निःशुल्क शल्य क्रियाएँ सफलतापूर्वक की गईं. इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह केवल एक शिविर का समापन नहीं, बल्कि एक विचार, एक परंपरा और एक जीवन-दर्शन की पूर्णता का प्रतीक रहा। यह सिद्ध करता है कि सच्ची सेवा केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पीढ़ियों के माध्यम से आगे बढ़ती है. शांतिवेद परिवार ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि चिकित्सा का सर्वोच्च उद्देश्य आज भी मानवता की सेवा है और यही इस शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

टॉप न्यूज़

Agr Live News: Children watch mobile phones all day and play games on them, then only their parents are to blame for this…#agranews

आगरालीक्स…बच्चे सारा दिन मोबाइल देखते हैं, उनमें गेम खेलते हैं तो इसके...

error: Content is protected !!