आगरालीक्स…आगरा की पॉश एरिया में एक युवक के कारण 40 परिवारों ने मकानों के बाहर लगाए ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर…पुलिस बोली—आरोपी को अरेस्ट कर भेजा जेल, अब सब सामान्य
आगरा के थाना कमला नगर अंतर्गत एक कॉलोनी में युवक के कारण परेशान लोगों ने अपने मकानो के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए. करीब 40 परिवारों द्वारा इस तरह के पोस्टर जब मकान के बाहर लगाए गए तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी समुदाय विशेष के युवक को अरेस्ट कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया हे.मारपीट के बाद लगाए पोस्टर
आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर और भगवान नगर इलाके में कई परिवार रहते हैं. इन परिवारों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए. आरोप है कि समुदाय विशेष का एक युवक के कारण ये लोग परेशान हैं. सोमवार को उसने शादी वाले एक घर में घुसकर हंगामा किया और आरोप है कि महिलाओं के साथ मारपीट की. लोगों ने पोस्टर लगाने के बाद चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मकान बेचकर इलाका छोड़ देंगे.
थाना कमलानगर पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए त्वरित कार्यवाही की तथा उसको गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है.
कुछ मोहल्लेवासियों द्वारा अपने-अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई. स्थिति की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए एसीपी छत्ता द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता के माध्यम से समझाया गया, जिसके उपरान्त सभी मोहल्लेवासियों द्वारा अपने-अपने घरों से पोस्टर हटा लिए गए. वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है.