आगरालीक्स…आगरा में जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट. ट्रोले ने बाइक सवार पति—पत्नी और दो मासूम को लिया चपेट में…
आगरा में शुक्रवार दोपहर को जयपुर हाइवे पर फतेहपुर सीकरी के पास हादसा हुआ है. तेज रफ्तार एक ट्रोले ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक पर पति—पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे थे. चारों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है. इधर एक्सीडेंट के बाद मौके पर भीड़ लग गई.पुलिस के अनुसार बाइक सवार परिवार राजस्थान के बंसी पहाड़पुड़ का रहने वाला है और सीकरी से मंडी करके सभी बाइक से वापस घर लौट रहे थे. बाईपास चौराहे पर मुड़ते समय भरतपुर की ओर से आ रहे एक ट्रॉले ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.