Friday , 6 March 2026
Home आगरा Agra Local News: A grand Shiva procession was taken out in Agra with the chants of “Har Har Mahadev”…#agranews
आगरा

Agra Local News: A grand Shiva procession was taken out in Agra with the chants of “Har Har Mahadev”…#agranews

103

आगरालीक्स…आगरा में भस्म, गुलाल और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ निकली भव्य शिव बारात.गणेश जी की अगुवाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, सजीव झांकियों ने मोहा मन

श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत नील फ्लोरेंस, भावना एस्टेट से अमर विहार, केके नगर, सिकंदरा स्थित महाकाल मंदिर तक भव्य शिव बारात श्रद्धा, उत्साह और भक्तिरस के बीच निकाली गई। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात शिव बारात का शुभारंभ हुआ। बारात की अगुवाई भगवान गणेश जी की सवारी कर रही थी। उनके पीछे सुसज्जित रथ पर भगवान भोलेनाथ का दिव्य स्वरूप विराजमान था। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और शिव भजनों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया गया।

शिव बारात में राम दरबार, बिहारी जी, शिव परिवार तथा महादेव के गणों की सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विभिन्न पौराणिक स्वरूपों में सजे कलाकारों ने वातावरण को पूर्णतः शिवमय बना दिया। भस्म और गुलाल की होली ने बारात को अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। बच्चे, युवा और महिलाएं सभी भक्ति में सराबोर दिखाई दिए। समिति के संस्थापक आशीष सक्सेना ने बताया कि शिव बारात का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत 16 फरवरी को सिकंदरा रोड स्थित वर वधु मंडप में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न कराया जाएगा।

समिति अध्यक्ष अविनाश राणा ने जानकारी दी कि 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे से खप्पर पर प्रसादी वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर संरक्षक संजय मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, राजेश खुराना,रक्षपाल सिंह परमार, महामंत्री संदीप पांडेय, उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना,ब्रह्म प्रकाश, उमेश यादव डिंपू चौधरी, रामकुमार गौतम, नीरज वर्मा, संतोष धाकरे, आशीष कुमार सिंह, दीपक सविता,अमित गुप्ता,अमित शर्मा, अमन कुमार सिंह, नितिन जैन, राहुल लवानिया,संजय यादव,बबलू गौतम, कमल सैनी, ऋतु सक्सेना, नेहा राणा, कुसुम ढाकरे, राखी ढाकरे, नीता पांडे, विभा सक्सेना, विनीत गौतम, गीता वर्मा, उषा यादव, नीलम गौतम, सरिता सिंह, सलोनी जौहरी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

UP News: Four-day-old baby girl found in train luggage coach, Kasganj…#upnews

यूपीलीक्स…झकझोर देने वाली खबर, ट्रेन के लगेज कोच में मिली चार दिन...

आगरा

Agra News: Radhasoami followers celebrated Holi in Dayalbagh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के अनुयायियों ने मनाई होली. आरती...

आगरा

Agra News: Madhukar Arora again became SP’s Metropolitan Vice President in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मधुकर अरोड़ा फिर बने सपा के महानगर उपाध्यक्ष. महानगर अध्यक्ष...

आगरा

Agra Local News: Sri Ram Katha starting from March 15 at PS Garden, Rohta, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 15 मार्च से शुरू हो रही श्रीराम कथा. चित्रकूट के...

error: Content is protected !!