Sunday , 8 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Local News: A pair of rare Puganur cows brought from Andhra Pradesh at the Mankameshwar Mandir, Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Local News: A pair of rare Puganur cows brought from Andhra Pradesh at the Mankameshwar Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में गोपालन के लिए आंध्रप्रदेश से लाई गईं दुर्लभ पुगनूर प्रजाति की गायों के जोड़े. मंडलायुक्त ने भी गायों के साथ बिताया समय

आंध्र प्रदेश से श्री मनकामेश्वर मंदिर, आगरा में गोपालन हेतु लाई गईं दुर्लभ पुगनूर प्रजाति की गायों के जोड़े मनसुखा और मनसुखी के साथ मंदिर मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने कैंप कार्यालय पर मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने इन छोटी कद-काठी वाली विशेष प्रजाति की गायों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मंदिर प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि श्री मनकामेश्वर मंदिर का यह कदम समाज में गौ सेवा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित कर रहा है।

मंडलायुक्त ने शहरवासियों को संदेश देते हुए कहा कि आम धारणा है कि घर में गोपालन करना कठिन कार्य है, इसके लिए अधिक स्थान और विशेष व्यवस्थाओं की आवश्यकता होती है, जबकि यह पूरी तरह सत्य नहीं है। पुगनूर जैसी छोटी प्रजाति के गोवंश को पालने के लिए न तो अधिक स्थान चाहिए और न ही जटिल व्यवस्थाएं। जिस प्रकार लोग अपने घरों में अन्य पालतू पशुओं का पालन करते हैं, उसी प्रकार गोपालन भी सहज रूप से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे लोग न केवल गौ सेवा के पुण्य के भागी बनेंगे, बल्कि गौ माता के शुद्ध दुग्ध से उन्हें आर्थिक समृद्धि का अवसर भी प्राप्त होगा। यह पहल सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक तीनों दृष्टियों से अत्यंत उपयोगी है।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Seven snakes emerged from a temple under construction in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बन रहे एक मंदिर से एक साथ निकले सात सांप....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Human Rights Commission takes strict action: Heavy vehicles banned in the city, NHAI given a 3-week ultimatum…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 400 करोड़ का उत्तरी बाईपास बना, फिर भी शहर से...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: A family on a motorcycle was injured in a collision with a truck on the Jaipur highway….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट. ट्रोले ने बाइक सवार पति—पत्नी और...

टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Agra Video News: Schools have been asked to stop mobile-based learning for children up to Class 5…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों द्वारा मोबाइल...

error: Content is protected !!