Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Agra News: Inaugration of x-ray machine in Help Agra
आगरा

Agra News: Inaugration of x-ray machine in Help Agra

आगरालीक्स.…आगरा में हेल्प आगरा में स्थापित हुई अत्याधुनिक एक्सरे मशीन….दान में मिली एक्स-रे मशीन का विधिवत लोकार्पण

हेल्प आगरा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक नई एक्स-रे मशीन स्थापित हुई है।यह मशीन रोटरी क्लब के सहयोग से मुकेश मित्तल फाउंडेशन की ओर से भेंट की गई है।मोती कटरा स्थित हेल्प हाॅस्पीटल में आज इसका विधिवत लोकार्पण फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य एवं हेल्प आगरा के निवर्तमान अध्यक्ष रामसरन मित्तल जी ने फीता काटकर किया।इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष दीन दयाल अग्रवाल महासचिव जितेन्द्र जैन भी साथ थे।हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसको शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं की उन्नत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सराहनीय योगदान बताया।

पूर्व महाम॔त्री किशन अग्रवाल ने बताया कि हेल्प हाॅस्पीटल में 2016 में रोटरी क्लब के सहयोग से ही एक्स-रे मशीन स्थापित हुई थी। आज तक 10 सालों में इस मशीन से 1,90,099, एक्सरे हो चुके है। जो उल्लेखनीय है। महामहिम गौतम सेठ ने आशा व्यक्त की कि इस नई मशीन के स्थापित हो जाने से संस्था मरीजों को आधुनिक तकनीक आधारित बेहतर रेडियोलोजिक सेवा प्रदान कर सकेगी।

मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि हेल्प आगरा मात्र 125/ में डिजीटल एक्स-रे सेवा प्रदान कर रही है।तथा रविवार को भी यह सेवा उपलब्ध रहती है। इस मौके पर अजय मित्तल,अशोक बंसल, नरेश जैन, अमित मोरयानी , नितिन अग्रवाल, सुरेन्द्र शर्मा, टीएन अग्रवाल ,नीतेश अग्रवाल, डा. मोहित गुप्ता,विजय गोयल,राजीव गुप्ता, अजय गुप्ता, बी एल अग्रवाल, सहित कार्यकारिणी व आजीवन सदस्य ,व समाजसेवी मौजूद रहे। संचालन गौतम सेठ ने किया।

Related Articles

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

आगरा

Agra Local News: Mahashivratri festival will be held in Agra from February 14 to 17…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है महाशिवरात्रि महोत्सव. शिवजी की निकलेगी भव्य...

आगरा

Agra Local News: University team of Agra showcased their talent at the Cultural Youth Festival…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विवि की टीम ने सांस्कृतिक युवा महोत्सव में दिखाया टैलेंट....

error: Content is protected !!