आगरालीक्स…आगरा में रेलवे लाइन पर गिर गया पेड़. आनन—फानन में कई ट्रेनों को रोका गया. ठेकेदार सहित तीन पर एफआईआर
आगरा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. आगरा फोर्ट—बांदीकुई रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के दौरान बिचपुरी में समय रहते हादसा टल गया. रेल लाइन पर कार्य कर रही एक कंपनी के ट्रक की टक्करसे एक पेड़ रेलवे लाइन पर गिर गया. आनन फानन में ठेकेदार ने रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इसके लिए ट्रेनों को भी रोका गया. कुछ ही देर में पेड़ को हटा दिया गया. थाना जगदीशपुरा में रेलवे अधिकारी संजीव कुमार की ओर से कंपनी के ठेकेदार सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. मामले की जांच की जा रही है.पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया गया आगरा फोर्ट—बांदीकुई पर रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है. इसके लिए गिर्राज जी क्रिएटिव (जीवी), 40 जी सिद्धार्थ एन्क्लेव मऊ रोड को ठेका दिया गया है.इसके एलओए सुनील अग्रवाल हैं. उनके अधिकृत प्रतिनिधि सौरभ अग्रवाल है. 4 फरवरी को ईदगाह बिचपुरी रेलवे लाइन के बीच रेलवे के किमी 07/14—15 पर सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर कंपनी का ट्रक बैलास्ट लेकर आया था. पहले से शर्तथी कि सूर्योदय से पहले काम नहीं कराया जाएगा. इसके बावजूद ट्रक सूर्योदय से पहले आया था. चालक ट्रक को बैक कर रहा था कि तभी एक सूखे पेड़ से टकरा गया और टक्कर से पेड़ रनिंग ट्रैक पर गिर गया.
इसकी सूचना एजेंसी सुपरवाइजर पवन कुमार ने रेलवे अधिकारी योगेंद्र कुमार को दी. इसके आद कंट्रोल आफिस ने आने वाली ट्रेनों को रोकने के लिए अधिकारियों को सूचित किया. हालांकि पेड़ को जल्द हां से हटा दिया गया. लेकिन इसमें कंपनी की लापरवाही सामने आई है. प्राथमिकी मं कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि सौरभ अग्रवाल, सुपरवाइजर पवन कुमार और चालक दयाशंकर को नामजद किया गया है.