Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra Local News: ADA present Rs 1549 Crore budget for 2026-27, International Indoor stadium in Agra
बिगलीक्स

Agra Local News: ADA present Rs 1549 Crore budget for 2026-27, International Indoor stadium in Agra

243

आगरालीक्स ( 27th January 2026) …. आगरा में बनेगा इंटरनेशनल इंडोर स्टेडियम, 132 प्रोजेक्ट पर चर्चा, एडीए ने पेश किया 1500 करोड़ से अधिक का बजट, सूरसदन को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने के लिए नहीं आई कोई एजेंसी। जानें
आगरा में मंगलवार को मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगरा विकास प्राधिकरण की 151वीं बोर्ड बैठक हुई। आगरा विश्व का प्रसिद्ध पर्यटन नगर होने और खेल जगत में लगातार उभरती इंटरनेशनल प्रतिभाओं के दृष्टिगत शहर की गरिमा के अनुरूप एक इंटरनेशनल इंडोर्स स्टेडियम की आवश्यकता पर विचार किया गया। चर्चा के बाद आगरा में इंटरनेशनल इंडोर स्पोर्ट स्टेडियम की स्थापना आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31 दिसंबर 2025 तक वास्तविक आय/कुल प्राप्तियां लाख में,89145.60 तथा कुल व्यय 54338.87 है एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित, अनुमानित प्राप्तियां, लाख में, 154965.00 तथा अनुमानित कुल व्यय 117475.00 है। आगरा शहर हेतु तैयार विजन, इंप्लीमेंटेशन स्ट्रेटजी एंड इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान के अंतर्गत कार्यों के प्रकरण को बोर्ड के समक्ष रखा जिसमें बताया गया कि कंसल्टिंग एजेंसी द्वारा 132 प्रोजेक्ट सुझाए गए हैं जिस पर कार्य कराए जा रहे हैं।


सूरसदन को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने को नहीं मिली कोई एजेंसी
एडीए द्वारा संचालित सूरसदन प्रेक्षागृह को फिक्स्ड रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर पीपीपी मॉडल पर संचालित एवं अनुरक्षण कराए जाने के प्रकरण को रखा गया जिसमें बताया गया कि उक्त हेतु कंसल्टेंट एजेंसी से विगत वर्षों की आय- व्यय की गणना कराते हुए निविदा आमंत्रित की जिसमें कोई विड प्राप्त नहीं हुई है, मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि समीक्षा कर व्यावहारिक रेट तय करते हुए पुनः निविदा आमंत्रित की जाएं।
शास्त्रीपुरम हाइट्स के फ्लैटों की बिक्री के लिए रेट पर दोबारा से होगा विचार
शास्त्रीपुरम हाइट्स परियोजना के 2 बीएचके,3 बीएचके,4 बीएचके फ्लैटों को आरएफपी के माध्यम से विक्रय किए जाने के प्रकरण में बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में शास्त्रीपुरम हाईट्स परियोजना के विक्रय हेतु 336 फ्लैटों में से कुल 93 फ्लैटों का विक्रय किया जा चुका है, मंडलायुक्त ने फ्लैटों की रेट आदि पर पुनः विचार करने तथा प्राधिकरण स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। ताज नगरी स्थित एडीए हाइट्स परियोजना का निस्तारण एक मुश्त, बल्क सेल में किए जाने के प्रकरण को रखा गया जिसके अंतर्गत 2 बीएचके व 3 बीएचके के कुल 170 फ्लैट अवशेष हैं उक्त को अलोकप्रिय संपत्ति में रखते हुए बल्क में आवंटन/विक्रय उचित होगा, मंडलायुक्त ने बैठक में मौजूद गैर सरकारी सदस्यों को भी उक्त प्रकरण पर उचित सुझाव तथा राय आमंत्रित की जिसमें सभी के द्वारा बल्क में विक्रय कर प्रकरण निस्तारण का अनुमोदन किया गया। बोर्ड बैठक में लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना हेतु फिजीबिलिटी स्टडी का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, मंडलायुक्त महोदय ने लॉजिस्टिक पार्क तथा पार्किंग तथा अन्य सुविधाएं भी साथ ही उपलब्ध किए जाने के निर्देश दिए।


रहनकला प्रोजेक्ट पर भी चर्चा
अटलपुरम टाउनशिप तत्पश्चात रायपुर रहनकला प्रोजेक्ट की सराहना की गई।आगरा इनर रिंग रोड़ के द्वितीय चरण के नये टोल प्लाजा निर्माण ,अटलपुरम योजना हेतु अवशेष भूमि की अर्जन की कार्यवाही, ताजनगरी फेस 2 योजना में दुर्बल आय वर्ग आवासों के ध्वस्तीकरण कार्यवाही आदि प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित को उचित निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ,उपाध्यक्ष एडीए एम. अरून्मौली, सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन, सहयुक्त नियोजक स्मिता निगम एवं गैर सरकारी सदस्य के रूप में शिव शंकर शर्मा और नागेंद्र प्रसाद दुबे आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 4th June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 4 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ​दिल्ली...

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

error: Content is protected !!