Thursday , 10 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Local News: Agra police used AI for the first time to identify a woman who found died on the Yamuna Expressway…#agranews
बिगलीक्स

Agra Local News: Agra police used AI for the first time to identify a woman who found died on the Yamuna Expressway…#agranews

399

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पहली बार AI का किया प्रयोग. यमुना एक्सप्रेस पर कंबल में काले टेप से पैक मिली युवती की लाश की पहचान…पुलिस को उम्मीद—कातिल दूर नहीं

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे नाले में एक युवती का शव मिला. युवती की उम्र 25 साल के आसपास होगी. उसका शव कंबल से लिपटा हुआ था और काले टेप से पैक था. हत्या करके शव को यहां फेंका गया. मृतक युवती मेहंदी रंग का सलवार सूट पहने हुई थी. पैरों में बिछुए भी थे और हथेली के पास, हाथ और कंधे पर आरएस लिखा था. उसके गले पर निशान भी थे. गाल पर नीचे चोट का निशान भी था. पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और शव को किसी गाड़ी से लाकर यहां फेंका गया.

एआई का प्रयोग कर शव की शिनाख्त
पुलिस सबसे पहले यह जांच कर रही है मृतक युवती कौन है और कहां की रहने वाली है. इसके लिए आगरा पुलिस ने पहली बार एआई का प्रयोग किया है और एआई के जरिए जो परिणाम सामने आए हैं वो काफी हद तक सफल हो रहे हैं. पुलिस ने एआई का प्रयोग करके युवती की फोटो तैयार की और इसे आसपास के जिलों के साथ दिल्ली और एनसीआर में सर्कुलेट किया था. एआई के जरिए सर्च करने पर मृतका की शिनाख्त काफी हद तक दिल्ली की रहने वाली सोनाली से मैच हुई है. पुलिस ने युवती के नंबर पर संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ इससे आशंका और बढ़ी है. इसके अलावा सोनाली के सोशल मीडिया एकाउंटभी देखे जो कि पिछले 24 घंटे से बंद हैं. जिस सोनाली से इसकी पहचान हो रही है वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है. पुलिस की एक टीम अब दिल्ली भेजी गई है. सर्विलांस टीम भी सोनाली के घर की तलाश कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Defence Minister Rajnath Singh to visit Agra on September 13; administration releases schedule…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस रविवार को आ रहे हैं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Youth stabs young woman at JCB Chauraha, Sikadara, Agra Agra and flees.

आगरालीक्स…आगरा में बीच चौराहे पर युवती के गले पर चाकू मारकर भागा...

बिगलीक्स

Agra Video News: A passenger got trapped between a moving train and the platform at Agra Cantt Railway Station. The QRT and GRP displayed courage and saved his life…#agranews

आगरालीक्स…ये वीडियो रौंगटे खड़े कर देगा.. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती...

बिगलीक्स

Agra News Live: Fire Break out in Nagar Nigam room in Agra

आगरालीक्स…. आगरा के नगर निगम में लगी आग, हाउस टैक्स की फाइलें...

error: Content is protected !!