आगरालीक्स…आगरा के एसएन अस्पताल में ठंड से नहीं ठिठुरेंगे मरीजों के तीमारदार. एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा ने भेंट किए 100 कंबल
सर्दी में मरीजों के लिए अस्पताल में कंबल मिल जाते हैं लेकिन तीमारदार ठंड में ठिठुरते रहते हैं। एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा ने एसएन मेडिकल कालेज में मकर संक्रांति के उपलब्ध में मंगलवार को 100 कंबल भेंट किए, जिससे सर्दी में गर्माहट मिल सके। एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा के अध्यक्ष डा. ज्ञान प्रकाश, उपाध्यक्ष डा. अमित श्रीवास्तव और पूर्व अध्यक्ष डा. सुनील शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के तहत 100 कंबल एसएन प्रशासन को दिए गए हैं। जिससे सर्दी में मरीज और उनके तीमारदारों को कोई परेशानी ना हो।
एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि मरीजों के लिए अस्पताल से कंबल उपलब्ध कराए जाते हैं। तीमारदारों के लिए रैन बसेरा की सुविधा है ऐसे में मरीज के साथ रहने वाले तीमारदार इन कंबलों का इस्तेमाल कर सकेंगे। सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डा. राजेश गुप्ता, डा. शरद गुप्ता, डॉ मयंक जैन,डा. अनुभव गोयल, डॉ उत्कर्ष ,डा. अंकुर बंसल, डा. करन आर रावत आदि मौजूद रहे।