आगरालीक्स Agra Local news: फूलों पर भंवरे मंडराते, सर सर बहती पवन, देखो आया बसंत, आगरा की बसंत मिलन समिति, पश्चिमपुरी द्वारा बसंतोत्सव पर काव्य पाठ का आयोजन किया।
बसंत मिलन समिति, पश्चिमपुरी द्वारा शनिवार को आयोजित बसंतोत्सव में डॉ. रुचि चतुर्वेदी, पदम गौतम व डीजीसी अशोक चौबे ने काव्य पाठ किया। बसंत की उमंग और उल्लास को कविता के माध्यम से लोगों के तन मन तक पहुंचाया। माहौल ऐसा बना कि सभी बसंतोत्सव के रंग में रंग गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज महेश नौटियाल व सिविल जज शम्स रहमान व देवेश बाजपेयी, भुवन द्विवेदी , उपमहाप्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, एडवोकेट सुरेशचंद शर्मा, डॉ. उमापति दीक्षित आदि मौजूद रहे। आयोजन समिति में दीपक चौबे, आनंद राय, रवि चौबे, अरुणेंद्र तिवारी, आयुषी चौबे रहीं।