आगरालीक्स …आगरा में खून की कमी से मरीज की जान ना जाए, गणतंत्र दिवस पर प्रयास फाउंडेशन आगरा” द्वारा “इन्दर एन्क्लेव वैलफेयर सोसाइटी” व लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। Agra Local News: Blood donation camp by prayas foundation Agra
प्रयास फाउंडेशन आगरा के बल्केश्वर स्थित कार्यालय पर लगाए गए शिविर में 165 लोगों ने रक्तदान किया, रक्तदान करने वालों में 23 महिलाएं भी थीं। उ.प्र. लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। प्रयास फाउण्डेशन आगरा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल गुड्डू ने बताया कि शिविर विशम्भरनाथ अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया गया है।कार्यक्रम में पार्षद पूजा बंसल,गिर्राज बंसल,नंदी महाजन,डॉ राधेश्याम, रिंकू गर्ग,नागेन्द्र प्रसाद,रवि गुप्ता,अतुल गर्ग,मोहित अग्रवाल,अंकुर गर्ग, आशीष सिंघल,मनुराज मित्तल,अनूप अग्रवाल,अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल,राहुल अग्रवाल, अर्पण गुप्ता,संदीप वर्मा,आशीष गुप्ता,उमंग गुप्ता,रिशी ठाकुर,शिखर बंसल, प्रदीप माहेश्वरी, मधुबाला अग्रवाल,विशाखा अग्रवाल ने सहयोग किया।