आगरालीक्स ( 27th January 2026) …. आगरा में आज दिन भर लोग बारिश में भीगते रहे, जानें कल कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मंगलवार को सुबह से ही काले घने बादल छाने के साथ बारिश हुई, रुक रुक कर हुई बारिश में लोग दिन भर भीगते रहे। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे के बाद दोबारा से काले घने बादल छा गए और तेज बारिश हुई। बारिश का सिलसिला रात तक जारी रहा, अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।
सुबह कोहरा छाने के बाद निकल सकती है धूप
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सुबह कोहरा छाने के बाद धूप निकल सकती है इससे दिन का तापमान बढ़ जाएगा, 31 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
एक और दो फरवरी को बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में एक और दो फरवरी को बारिश के आसार हैं।
आईएमडी का पूर्वानुमान
28-Jan 7.0 20.0 Dense Fog
29-Jan 8.0 21.0 Fog or Mist would occur in early morning
30-Jan 10.0 22.0 Fog or Mist would occur in early morning
31-Jan 10.0 22.0 Fog or Mist would occur in early morning
01-Feb 10.0 22.0 Generally cloudy sky with Light rain
02-Feb 10.0 22.0 Generally cloudy sky with Light rain