आगरालीक्स.. आगरा में गणतंत्र दिवस पर गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम में छात्रों को कॉपी व पेन वितरित किए गए।
श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में खतैना रोड, प्रताप नगर स्थित “गर्भाधान संस्कार एवं मैटरनिटी होम” पर 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय व उत्साहपूर्ण रूप से मनाया गया। जोशीले देशभक्ति गीतों व जयघोष के नारों की गूंज के बीच अमर शहीदों को याद कर नमन किया गया। राष्ट्र के प्रति भक्ति, प्रेम और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को कॉपी एवं पेन वितरण किया गया। इस मौके पर राज कुमार गर्ग (सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी), सीमा गर्ग, आशीष गर्ग, सिमरन गर्ग, शुभांशु गर्ग,राधिका गर्ग, रूपाली गर्ग ,श्रीमती मीता जैन,मंजू जैन, तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एडवोकेट, महासचिव मनोज अग्रवाल, रमेश चन्द अग्रवाल, राकेश गर्ग, नरेन्द्र अग्रवाल, राजीव जैन, सचिन गोयल ,अंकुर अग्रवाल, निधि अग्रवाल, डॉक्टर सुधा बंसल, रीमा जी, विनय अग्रवाल, रमेश अग्रवाल ,नरेंद्र अग्रवाल, डा.नरेश पारस व समाज सेविका सुमन सुराना आदि मौजूद रहे।