Tuesday , 15 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Local News: Drug dealers protest against FSDA orders, threaten agitation…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Local News: Drug dealers protest against FSDA orders, threaten agitation…#agranews

268

आगरालीक्स…आगरा में दवा व्यापारियों की हुंकार, ‘उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो लखनऊ में बजाएंगे संघर्ष का बिगुल’ एफएसडीए द्वारा जारी आदेशों को बताया तुगलकी फरमान…

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे नित नए और अव्यावहारिक शासनादेशों के खिलाफ अब दवा व्यापारियों का धैर्य जवाब देने लगा है। सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आगरा फार्मा एसोसिएशन के तत्वाधान में ‘ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश’ की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि ड्रग एक्ट के विपरीत जाकर पुलिस हस्तक्षेप और प्रशासनिक उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो प्रदेश भर के दवा व्यापारी लखनऊ कूच कर बड़ा आंदोलन करेंगे।

ड्रग एक्ट के विपरीत आदेशों से बढ़ा रोष
बैठक में वक्ताओं ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की आयुक्त रौशन जैकब द्वारा जारी किए जा रहे शासनादेशों पर कड़ा ऐतराज जताया। पदाधिकारियों का कहना था कि आए दिन ऐसे तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं, जिनका जमीनी स्तर पर पालन करना (क्रियान्वयन) संभव ही नहीं है। ये आदेश मूल ड्रग एक्ट के प्रावधानों के बिल्कुल विपरीत हैं। इसके कारण व्यापारियों को मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है और पुलिस का अनावश्यक हस्तक्षेप बढ़ रहा है, जो किसी भी नियम के तहत मान्य नहीं है।

लखनऊ में होगी महापंचायत
संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि सरकार से इन शासनादेशों को तत्काल वापस लेने की मांग की जाएगी। यदि सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया, तो व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। रणनीति तैयार कर ली गई है; जल्द ही लखनऊ में एक विशाल बैठक आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा।

हमारा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
प्रदेश सरकार के अधिकारी ड्रग एक्ट की धज्जियां उड़ाकर अपनी मर्जी थोप रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रोज नए आदेश जारी किए जा रहे हैं जो अव्यावहारिक हैं। पुलिस को जांच का अधिकार देकर व्यापारियों को डराया जा रहा है। हमने तय किया है कि अगर ये काले कानून वापस नहीं हुए तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे। संगठन पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेगा। -सुधीर अग्रवाल, महामंत्री, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश

व्यापारी हितों के लिए हम एकजुट हैं
आज की बैठक में हमने प्रशासन को साफ संदेश दे दिया है कि व्यापारी अब चुप नहीं बैठेगा। नई कार्यकारिणी ने शपथ लेने के साथ ही यह संकल्प लिया है कि हम अपने किसी भी साथी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। संगठन पूरी मजबूती के साथ प्रशासन की गलत नीतियों का विरोध करेगा और व्यापारियों के मान-सम्मान की रक्षा करेगा। – महेश अग्रवाल, महामंत्री, आगरा फार्मा एसोसिएशन

आगरा फार्मा एसोसिएशन की नई टीम ने ली शपथ
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद शाम को आगरा फार्मा एसोसिएशन के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अनूप बंसल ने अध्यक्ष, महेश अग्रवाल ने महामंत्री और हरिओम सिंघल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके अलावा जगदीश राठी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुनील गुप्ता (संगठन मंत्री), अभिषेक अग्रवाल (उप सचिव), संदीप गुप्ता (उपाध्यक्ष), प्रवीण कुमार (सह- कोषाध्यक्ष), ओम प्रकाश (ओमी भाई) चेयरमैन और हरिचंद बंसल ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। इस दौरान ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, संगठन मंत्री, शैलेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार गर्ग, पीआरओ मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Morari Bapu has arrived in Agra for the Ram Katha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में राम कथा के लिए आगरा पहुंचे मोरारी बापू, 23 साल...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Another Example of Honesty in Agra, Auto Driver Returns Woman Passenger’s Bag Left Behind in Auto

आगरालीक्स…ईमानदारी की कीमत नहीं होती, ऑटो में छूटा लाखों का बैग, ऑटो...

टॉप न्यूज़

UP News: Lovers caught in a room at midnight; family members dressed them as bride and groom and sent them off together….#upnews

यूपीलीक्स…आधी रात को प्रेमिका के कमरे में गया प्रेमी. प्रेमिका के घरवालों...

टॉप न्यूज़

Agra News: Rojgar Mela in Agra on September 17; companies to recruit for over 1,000 positions.

आगरालीक्स…आगरा में 17 सितंबर को निशुल्क रोजगार मेला. 1000 से अधिक पदों...

error: Content is protected !!