आगरालीक्स …Agra News: आगरा के नेशनल चैंबर के चुनाव में आज नाम वापिसी का अंतिम दिन है। अध्यक्ष पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर तीन और उपाध्यक्ष पद पर तीन दावेदार हैं।
नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कामर्स के चुनाव 14 मार्च को अग्रवन वाटरवक्र्स में होने हैं। इसके लिए सोमवार यानी नौ मार्च को सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। चैंबर के चुनाव में अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर आम राय बनाने के प्रयास किए गए जिससे चुनाव ना कराया जाए। मगर, इस प्रयास में पूर्व पदाधिकारी सफल नहीं हुए हैं।
आज चस्पा की जाएगी प्रत्याशियों की सूची
सोमवार शाम चार बजे तक नाम वापिसी है। इसके बाद चैंबर के चुनाव में प्रत्याशियों के नाम की सूची चस्पा की जाएगी।
ये हैं दावेदार
अध्यक्ष - -मनोज बंसल और मनोज कुमार गुप्ता
कोषाध्यक्ष -सतीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल और विनय मित्तल
उपाध्यक्ष के (दो पद)- अम्बा प्रसाद गर्ग, नितेश अग्रवाल, गिरीश चंद्र गोयल