मथुरालीक्स…बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने श्रद्धालु के सिर में मारा डंडा. पुलिस ने आरोपी सेवायत को किया अरेस्ट..
मथुरा के श्री बांकेबिहारी मंदिर में अक्सर मारपीट और श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार के मामले सामने आते हैं.कुछ ऐसा ही मामला शनिवार को भी यहां. वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के पहुंचे एक श्रद्धालु के साथ हुए विवाद में सेवायत ने डंडा उसके सिर में दे मारा. श्रद्धालु का सिर फूट गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सेवायत को अरेस्ट कर लिया है. श्रद्धालु की तहरीर पर गोस्वामी के खिलाफ तहरीर दर्ज की गई है. गाजपुर मं रहने वाले कुशेंद्र यादव रिटायर्ड आमी हैं. वह अपने परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को आए थे. राधावल्लभ मंदिर के पास जुगल घाट जाने वाले रास्ते पर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी. कुशेन्द्र यादव ने बीच बचाव का प्रयास किया तो एक पक्ष उग्र हो गया. आरोप है कि बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने कुशेंद्र यादव के सिर में डंडा मार दिया जिससे उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए. इससे मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए भेजा और आरोपी सेवायत मनोज को अरेस्ट कर लिया है.