आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर्स लगाएंगे मैदान में चौके—छक्के. आईएमए आगरा क्रिकेट लीग सीजन 1 का हुआ ऑक्शन. चार टीमों के बीच होगा टूर्नामेंट.
टी20 विश्व कप चल रहा है और भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट को फिर से अपना बनाने के अंदाज में है तो वहीं आगरा में भी एक नई लीग का शुभारंभ होने जा रहा है. आईएमए आगरा की ओर से क्रिकेट लीग सीजन 1 का भव्य आक्शन आईएमए भवन पर शुक्रवार को हुआ. टूर्नामेंट में चार टीमें प्रेसिडेंट एकादश,सेक्रेटरी एकादश, उपाध्यक्ष एकादश और कोषाध्यक्ष एकादश भाग लेंगी.डॉ. जयंत चौधरी रहे सबसे महंगे खिलाड़ी
आक्शन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. वाईबी अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट, यूपीआईएमए स्टेट द्वारा किया गया. लगभग 60 डॉक्टर खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं. ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी डॉ. जयंन्त चौधरी रहे, जिन्हें ₹38,000 में IMA सेक्रेटरी टीम के कप्तान डॉ. आशंक गुप्ता ने खरीदा. आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नागाइच ने बताया कि इस लीग की शुरुआत डॉक्टरों के शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है.