Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Local News: Income Tax search continue on Bhole Baba Group & four other companies after 48 hour’s
बिगलीक्स

Agra Local News: Income Tax search continue on Bhole Baba Group & four other companies after 48 hour’s

304

आगरालीक्स आगरा के भोले बाबा ग्रुप और उससे लिंक फर्मों पर 48 घंटे बाद भी आयकर विभाग की जांच जारी है, बड़ी हेरफेर की आशंका, करोड़ों की ज्वैलरी और नकदी मिलने पर टीम जांच में जुटी हुई है।


आयकर विभाग के कानपुर जोन के प्रधान निदेशक अन्वेषण पीयूष कोठारी के निर्देश पर आयकर उप निदेशक हार्दिक अग्रवाल के नेतृत्व में गुरुवार सुबह सात बजे से भोले बाबा ग्रुप और भोले बाबा फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 20 ठिकानों पर जांच शुरू की। भोले बाबा ग्रुप के संचालक कारोबारी कृष्ण मुरारी अग्रवा और उनके बेटे गोविंद व तरुण अग्रवाल हैं। इसके साथ टीम ने ग्रुप के ही हरि शंकर अग्रवाल व वीरेंद्र अग्रवाल के आगरा के साथ ही कानपुर, अलीगढ़, गौतमबुदृध नगर स्थित आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर टीम जांच में जुटी हुई है। भोले बाबा ग्रुप से लिंक मिलने पर आयकर विभाग की टीम ने कमला नगर निवासी गौरव बंसल की दाऊजी मिल्क प्रोडक्ट की दौसा स्थित फैक्ट्री, अभिषेक जैन व नमन जैन की सिरसागंज स्थित पोददार मिल्क प्रोडक्ट फर्म पर टीम ने जांच शुरू की। आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
48 घंटे से चल रही जांच
मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भोले बाबा ग्रुप का घी का बड़ा काम है, इसके लिए पेशगी देने से लेकर खरीद और बिक्री के रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका पर जांच कई दिनों तक चल सकती है। कई जगह नकदी भी मिली है और ज्वैलरी भी मिली है इससे जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।


निवेश के दस्तावेज और नकदी की जांच में जुटी टीमें
मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आयकर विभाग की जांच में बड़ी मात्रा में नकदी, ज्वैलरी मिली है। इसके साथ ही विदेश में निवेश को लेकर भी सुराग मिले हैं, आयकर विभाग की टीम ग्रुप से कारोबारी रिश्ते रखने वाली कंपनियों के रिकार्ड भी खंगालेगी, टीम जांच में जुटी हुई हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!