मथुरालीक्स श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए पहली रजिस्ट्री हुई, 5 एकड़ में कॉरिडोर प्रस्तावित, कॉरिडोर से श्री बांके बिहारी के दर्शन करने में नहीं आएगी समस्या। ( First Registry of 69.26 square Meter plot for Shree Banke Bihari Mandir corridor, Vrindavan Mathura )
श्रीबांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, इससे दर्शन करने में समस्या आने लगी है। श्रीबांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए देश दुनिया से आने वाले भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए दो साल पहले मंदिर के आस पास की पांच एकड़ जमीन लेकर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। सेवायतों के विरोध के बाद यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित है।
राधाबल्लभ मंदिर से जुड़े सेवायत ने की पहली रजिस्ट्री
श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए शुक्रवार को पहली रजिस्ट्री हुई। यह रजिस्ट्री राधाबल्लभ मंदिर से जुड़े सेवायत परिवार यति गोस्वामी, उनके पुत्र अभिलाष गोस्वामी, अनिकेत गोस्वामी ने की है। इनके द्वारा बिहारी पुरा में स्थित 69.26 वर्ग मीटर भूखंड का विक्रय अभिलेख यानी सेल डीड यानी रजिस्ट्री कर दी। राधा बल्लभ मंदिर की स्थापना श्रीहति हरिवंश महाप्रभु ने की थी। डीएम सीपी सिंह, एडीएम वित्त डॉ. पंकज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।