Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Local News: Income tax survey on 35 places of big Dairy product company in Agra, delhi and rajasthan…#agranews
बिगलीक्स

Agra Local News: Income tax survey on 35 places of big Dairy product company in Agra, delhi and rajasthan…#agranews

443

आगरालीक्स…आगरा के एक बड़े ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर का सर्वे. 35 ठिकानों पर जांच. करोड़ों की नकदी, आभूषण मिले. जांच का दायरा बढ़ा

आगरा में भोले बाबा डेयरी ग्रुप दुग्ध उत्पादों से जुड़ा एक बड़ा ग्रुप है. गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने ग्रुप के उत्पादों और उससे जुड़े पांच कारोबारियों की फर्मों पर सर्वे किया है. आयकर विभाग की टीम ने आगरा, कानपुर, सिरसागंज, धौलपुर, मथुरा, भरतपुर, अलीगढ़, दिल्ली सहित 35 ठिकानों पर सर्वे किया है. 150 से ज्यादा आयकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रुप और उससे जुड़ी फर्मों के आवासीय व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे किया है. शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण मिले हैं.

कई ठिकानों पर तलाशी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग कानपुर जोन के प्रधान निदेशक (अन्वेषण) पीयूष कोठारी के निर्देश पर आयकर उप निदेशक हार्दिक अग्रवाल के नेतृत्व में आयकर अधिकारी हर्षवधन, रंजन सैनी, संजीव कुमार, सोहनलाल समेत करीब 150 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमों ने जांच शुरू की। सर्च के दौरान आगरा निवासी कारोबारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल, गोविंद व तरुण अग्रवाल, हरिशंकर अग्रवाल, जितेंद्र व वीरेंद्र अग्रवाल के आगरा, कानपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर स्थित आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर तलाशी ली गई।

टीम में 150 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी
विभागीय टीम ग्रुप से लेनदेन करने वाली कंपनियों का भी रिकॉर्ड खंगाल रही है. सिरसागंज स्थित पोद्दार मिल्क प्रोडक्ट्स के अलावा देसी घी बनाने वाली फर्मों के माल को राजस्थान में खपाने वाले ट्रेडर्स को भी जांच टीमों ने अपने निशाने पर लिया है. बीकानेर के आशीष अग्रवाल ग्रुप, जोधपुर के मलानी ग्रुप, धौलपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित भोले बाबा डेयरी पर कार्रवाई शुरू की.

लेन देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें
आयकर विभाग की टीम ने सभी जगह कार्यरत कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिया है. वहीं बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. दस्तावेजों, खातों एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की जा रही है. इसके साथ ही कंप्यूटर सिस्टम, लेन—देन से जुड़े रिकॉर्डऔर संभावित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है.

एक महीने में आयकर की तीसरा बड़ा सर्वे
पिछले साल दिसंबर में आयकर विभाग ने एपी ज्वैलर्स पर सर्वे किया था. करीब 56 घंटे तक आयकर विभाग की जांच चली थी. जांच में एपी ज्वैलर्स पर 15 करोड़ का अतिरिक्त् स्टॉक मिलने पर फर्म को टैक्स जमा करने के लिए कहा गया था. इसके बाद दिल्ली एनसीआर की टीम ने इसी साल छह जनवरी को सर्जिकल उपकरण बनाने वाली रोमसंस कंपनी के साथ ही अलीगढ़ की कंपनी पर सर्वे किया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

error: Content is protected !!