आगरालीक्स…आगरा नेशनल चैम्बर के चुनाव मार्च में संभव. 7 सदस्यीय चुनाव समिति के चेयरमैन चुने गए पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल. इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
आगरा नेशनल चैम्बर की कार्यकारिणी बैठक में वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी के चुनाव हेतु पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया तथा को-चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष किशन गोयल को बनाया गया। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने इस हेतु सभी कार्यकारिणी सदस्यों को आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी के चैम्बर चुनाव हेतु 7 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है जिसे कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया जो कि निम्नप्रकार हैः-
- मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं चेयरमैन चुनाव समिति
- श्रीकिशन गोयल, पूर्व अध्यक्ष एवं को-चेयरमैन चुनाव समिति
- राजकुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष
- सीताराम अग्रवाल,, पूर्व अध्यक्ष
- अनिल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष
- महेन्द्र कुमार सिंघल, पूर्व अध्यक्ष
- शलभ शर्मा, पूर्व अध्यक्ष
पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी के चुनाव उनकी अनुभवशील चुनाव समिति के द्वारा उनके नेतृत्व में निष्पक्ष चुनाव करायें जायेंगे। चुनाव मार्च के द्वितीय सप्ताह में होने की संभावना है। शीघ्र ही कुछ दिनों में स्थान एवं दिनांक की घोषणा कर दी जायेगी।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा सदस्य राजकुमार भगत, अशोक कुमार गुप्ता, अखिल मोहन मित्तल, संजय गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, गिरीश चंद गोयल, अवनीष कौशल, मनोज बंसल, राजेश कुमार गुप्ता, अनूप गोयल, सुशील बंसल, महेश चंद अग्रवाल, अम्बुज गोयल, सुनील गोयल, अम्बा प्रसाद गर्ग, सतीश अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल, केशव दत्त गुप्ता उपस्थित थे।