आगरालीक्स…Agra News: आगरा के प्रो. डॉ. एसडी मौर्या ने 10 मार्च को एक जटिल हर्निया का ऑपरेशन दूरबीन पद्धति से सफलतापूर्वक किया। इस मरीज को बहुत से डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन करने के लिये मना कर दिया था। इसके साथ ही प्रो. डॉ. एसडी मौर्या ने तीन पित्त की थैली की पथरी के ऑपरेशन दूरबीन पद्धति से लिगासीलर मशीन की मदद से ब्लड लेस किए, जिसमें आपरेशन के दौरान एक भी बूंद खून की नहीं निकली।