आगरालीक्स… Agra News: आगरा से अरेस्ट नौसेना में लांस नायक आदर्श तीन साल से आईएसआई की आशी के जाल में फंसा हुआ था और गोपनीय सूचनाएं दे रहा था।
यूपी एटीएस ने आगरा के चाहरवाटी के कागरौल के गांव चीतपुर से दक्षिणी नेवल कमांड कोच्चि केरल में लांस नायक आदर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किया था, आदर्श को जेल भेज दिया गया।
तीन साल पहले आशी के जाल में फंसा था आदर्श
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आदर्श ने 2021 में नौ सेना ज्वाइन की थी। आदर्श करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए आईएसआई की कथित एजेंट आशी के संपर्क में आया था, उसे हनी ट्रैप किया गया था, आशी ने अपना नाम कीर्ति बताया था। दोनों की व्हाटसएप पर कॉल होती थी, इसके बाद वह आईएसआई के अन्य एजेंटों के संपर्क में आया। यूपी एटीएस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुई थी।
19 फरवरी को हुई शादी
आदर्श की हाथरस की रहने वाली युवती से 19 फरवरी को शादी हुई थी। इसके बाद वह हनीमून मनाने दुबई चला गया। वहां से घर लौटा था, यूपी एटीएस उसकी गतिविधियों पर नजर रख ही थी, सुबूत जुटाने के बाद एटीएस ने आदर्श को पूछताछ के लिए बुलाया और अरेस्ट कर लिया। इस पूरे मामले से सैन्य कर्मी देने वाली चाहरवाटी में भी हर कोई हैरान है।