आगरालीक्स…‘संविधान जीवन का एक साधन है और इसकी भावना युग की भावना है…आगरा के सेंट एंथोनीज एकेडमी में मनाया गणतंत्र दिवस
संविधान के प्रति कृतज्ञता और उसे सही भावना से लागू करने की इच्छा के साथ, 26 जनवरी 2026 को, सेंट एंथोनीज़ एकेडमी ने अपने प्रिंसिपल श्रीमती क्रिस्टीना पीटर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरे सम्मान और भव्यता के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। प्रिंसिपल ने इस गणतंत्र दिवस पर छात्रों के परफॉर्मेंस ऑनलाइन वीडियो देखे और उन्हें नई दिशाओं में मार्गदर्शन दिया, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उन छात्रों की सराहना की जिन्होंने अपने वीडियो ऑनलाइन भेजे और उन्हें इसी तरह आगे भी करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह समारोह स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में हुआ, जहाँ छात्रों ने लयबद्ध नृत्य प्रदर्शन, देशभक्ति कविता, भाषण आदि से सभी को उत्साहित किया। जिन बच्चों ने परफॉरमेंस दिया उनके नाम इस प्रकार है नृत्य:-अज़बा, मुजल्फा, चार्वी अग्रवाल, किन्जा अली (नर्सरी)। अब्दुल समद (यू.के.जी.) अवनी प्रताप सिंह (प्रथम), लव यादव, अब्दुल अहद, शैबा नाज़ (द्वितीय), हिमांशी (तृतीय)
कविता:- माधव यादव, अंगद राठौड़, (एल.के.जी.) आर्यन यादव, राज (यू.के.जी.), इकरा हुसैन (द्वितीय), आयुष (तृतीय)
ड्राइंग:- आइजा खान, अर्नव दैपुरिया (IV)
भाषण:- ऐदान खान, दिव्यांश कनौजिया (IV), इबरा हुसैन (VII), निदा हुसैन, साक्षी (VIII)
शिक्षिका कल्पना और राखी ने देशभक्ति गाने गए और सदफ, स्नेहा और शोजीन ने गणतंत्र दिवस के बारे में महत्वपूर्ण शब्द कहे। स्कूल की प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों की सराहना की