Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra Local News: A grand confluence of patriotism and spiritual discipline on Republic Day at Dayalbagh, Agra…#agranews
आगरा

Agra Local News: A grand confluence of patriotism and spiritual discipline on Republic Day at Dayalbagh, Agra…#agranews

196

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक अनुशासन का भव्य संगम; ‘भंडारा ग्राउंड’ पर उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब…

आध्यात्मिक और शैक्षणिक नगरी दयालबाग में 77वाँ गणतंत्र दिवस पारंपरिक हर्षोल्लास और अनुशासित गरिमा के साथ अत्यंत प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। यहाँ राष्ट्रीय देशभक्ति और दयालबाग की पावन विचारधारा—“ईश्वर की पितृत्व भावना एवं मानवमात्र की भ्रातृत्व भावना” का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर दयालबाग के निवासियों के साथ देश-विदेश से आए हजारों सतसंगी भाई-बहनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह उत्सव न केवल गणतंत्र की संवैधानिक शक्ति का प्रतीक रहा, बल्कि दयालबाग की नि:स्वार्थ सेवा, अनुशासन और परिश्रमी जीवन शैली की अद्वितीय परंपरा को भी उजागर करता रहा। समारोह का सबसे गौरवशाली क्षण वह रहा जब परम पूजनीय वर्तमान संत सतगुरु प्रो. प्रेम सरन सत्संगी साहब तथा परम आदरणीय रानी साहिबा ने कार्यक्रम स्थल पर पधारकर सभी श्रद्धालुओं पर कृपा और मेहर की वर्षा की। उनकी दिव्य उपस्थिति से सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा और सभी उपस्थित जन अभिभूत हो गए।

ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान
प्रातःकालीन खेत-कार्य के पश्चात ‘भंडारा ग्राउंड’ पर समारोह का शुभारंभ हुआ। राधास्वामी सतसंग सभा के अध्यक्ष एवं भूतपूर्व आईएएस गुरु सरूप सूद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद प्रेम विद्यालय ओर आरईआई के छात्रों ने राष्ट्रगान और विशेष ध्वज-गान “सुनो भाई एक गान हमारा” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने “वंदे मातरम्” की धुन पर अनुशासित एवं आकर्षक योगिक आकृतियाँ प्रस्तुत कीं। पीवी प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने “गूँज उठा हिन्दुस्तान” पर रोमांचक रोलर-स्केटिंग शो प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नर्सरी-कम-प्ले सेंटर ने “ताकत वतन की हमसे है” पर नन्हें बालकों का ओजस्वी नृत्य पेश किया। स्कूल ऑफ आर्ट एंड कल्चर व लैंग्वेजेज: “जयति जय जय…” तथा तमिल संस्करण “वंदे मातरम्” पर मनमोहक नृत्य। सरन आश्रम नगर एवं डेयरी बाग स्कूल: “आत्मनिर्भर भारतम्” का संदेश देती प्रस्तुतियाँ तथा पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज: “तुझे नमामि” पर शास्त्रीय नृत्य, जिसने वातावरण को गरिमामयी बना दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे—
संत-सू (परमैन) इवोल्यूशनरी स्कीम के अंतर्गत जेंडर-फ्री सुपरह्यूमन बच्चे, जिन्होंने “नन्हे सुपरह्यूमन्स तेरी मुठ्ठी में क्या है” पर अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। साथ ही, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की महिलाओं ने अत्यंत प्रभावशाली आत्मरक्षा एवं युद्ध-कौशल प्रदर्शन कर महिला-सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के पश्चात नर्सरी एवं प्ले-सेंटर के बच्चों, सुपरह्यूमन बच्चों तथा RAF की महिला प्रतिभागियों को विशेष प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का सम्पूर्ण आयोजन दयालबाग के ई-सतसंग केसकेड के माध्यम से देश-विदेश के 580 से अधिक केंद्रों पर सजीव (Live) प्रसारित किया गया, जिससे दुनिया भर के सतसंगी भाई-बहनों ने एक साथ इस प्रेरणादायी समारोह का सामूहिक अनुभव किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Action Taken Against Those Who Pull Train Alarm Chains Without Cause…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के रेलवे स्टेशनों पर बिना कारण ट्रेन की अलार्म चेन खींचने...

आगरा

Agra Live News: Bird nests and water pots made from old pots left around temples and trees in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मंदिर और पेड़ों के आसपास छोड़े गए पुराने घड़ों से...

आगरा

Agra Live News: Child Helpline Stops Child Marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 16 साल की लड़की की शादी हो रही थी. रस्में...

आगरा

Agra Live News: Earth Day Celebrated at St. Peter’s, Agra; ‘Go Green’ Message Conveyed Through Poster Competition…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में मनाया पृथ्वी दिवस. पोस्टर प्रतियोगिता में पेड़...

error: Content is protected !!