आगरालीक्स…आगरा में तेज धूप निकली. दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. मौसम बदलाव के संकेत. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आगरा में दो दिन से दिन में तेज धूप निकल रही है. शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने लगी. दोपहर में धूप का तेज काफी रहा जिसका असर तापमान पर रहा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. शाम होने के बाद भी गलनभरी सर्दी कम महसूस हुई.आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/02/26) 26.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/02/26) 9.0
Departure from Normal(oC) 0.9