आगरालीक्स…आगरा में युवक की मौत के बाद हंगामा. जाम किया रोड, सड़क पर ही धरने पर बैठै परिजन
आगरा के थाना खेरागढ़ में हमले में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों में आक्रोश छा गया. गुस्साए परिजनों ने खेरागढ़ तहसील के सामने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया.
जानिए क्या है मामला
खेरागढ़ के गांव कैथोली में रहने वाले एक युवक को चार दिसंबर को मारपीट के बाद बुरी तरह से घायल कर दिया था. घायल युवक का नाम दीपक था जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. गुरुवार सुबह इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया. इस पर आक्रोशित परिजनों ने खेरागढ़ तहसील के सामने सैंया रोड को जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए. वे लोग आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.