आगरालीक्स…आगरा कैंट से कालिंदी विहार के लिए मेट्रो का सिविल कार्य शुरू. सफलतापूर्वक पहले पाइल के लिए खुदाई हुई शुरू. पूरे रूट पर ऐलिवेटेड होगी मेट्रो. एमजी रोड और हाइवे पर 15 स्टेशन बनेंगे.
आगरा मेट्रो के द्वितीय कॉरिडोर (आगरा कैंट – कालिंदी विहार) के लिए सिविल कार्य शुरू हो गया है. आज सफलतापूर्वक प्रथम पाइल की खुदाई शुरू कर दी गई है. इस अवसर पर पीडी आगरा अरविंद राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण एवं एल एंड टी कंपनी से कांट्रेक्टर स्टाफ भी मौजूद रहे. यह पूरा रूट एलिवेटेड होगा और कैंट से कालिंदी विहार तक 14 स्टेशन मेट्रो के बनाए जाएंगे. इसकी दूरी 15 किमी है यानी हर एक किलोमीटर पर मेट्रो का स्टेशन बनाया जाएगा. आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मिट्टी की जांच की जा रही है. बैरीकेडिंग कर 15 मीटर गहराई तक मिट्टी का नमूना लेकर इसकी जांच कराई जाएगी. इसी के आधार पर पिलर की गहराई तय की जाएगी. आज से काम सिविल कार्य शुरू हो गया है.
14 स्टेशन बनेंगे 24 महीने में काम करना होगा पूरा
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में 1529.29 करोड़ रुपये से 14 मेट्रो स्टेशंस बनेंगे. ये सभी एलिवेटेड होंगे. दूसरे कॉरिडोर का काम 24 महीने में पूरा होगा.
ऐसा होगा पूरा रूट
आगरा कैंट से कालिंदी विहार जाने वाली मेट्रो का पूरा रूट ऐलिवेटेड होगा. आगरा कैंट से प्रतापपुरा मेट्रो जाएगी. इसके बाद एमजी रोड पर मेट्रो आएगी. प्रतापुरा, कलक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस स्टेशन बनेंगे. इसके बाद दीवानी चौराहे पर एमजी रोड नाम से स्टेशन बनाया जाएगा. यहां से मेट्रो भगवान टाकीज फ्लाईओवर के ऊपर से अबुउलाह रोड की तरफ जाएगी. सीधे चलते हुए सुल्तानगंज की पुलिया पर स्टेशन बनेगा. इसके बाद सुल्तानगंज की पुलिया के फ्लाईओवर को काटते हुए मेट्रो का रूट लंगड़े की चौकी की तरफ जाएगा. लंगड़े की चौकी पर कमला नगर स्टेशन बनेगा. इसके बाद इसी रूट से होते हुए मेट्रो रामबाग स्टेशन पर जाएगी. आगे फाउंड्रीनगर, आगरा मंडी समिति और फिर कालिंदी विहार मेट्रो स्टेशन होगा.
ये बनेंगे स्टेशन
आगरा कैंट
सदर बाजार
प्रतापपुरा
कलक्ट्रेट
आगरा कॉलेज
हरीपर्वत चौराहाआगरा टूर पैकेज
संजय प्लेस
एमजी रोड
सुल्तानगंज क्रॉसिंग
कमला नगर
रामबाग
फाउंड्रीनगर
आगरा मंडी समिति
कालिंदी विहार
आगरा कॉलेज होगा इंटरचेंज स्टेशन
आगरा कॉलेज पर इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा. ये एक ऐसा स्टेशन होगा जिस पर से लोगों को हर जगह के लिए मेट्रो मिलेगी.