Thursday , 11 December 2025
Home आगरा #Agra Metro Project: Work intensified on the second station of Agra Metro#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

#Agra Metro Project: Work intensified on the second station of Agra Metro#agranews

आगरालीक्स….(28 August 2021 Agra News) आगरा मेट्रो के दूसरे स्टेशन पर भी काम तेज. ताज ईस्ट गेट के बाद अब बसई मेट्रो स्टेशन के लिए हॉरिजोंटल बीम की कास्टिंग शुरू..देखें फोटोज

बसई मेट्रो स्टेशन पर बीम की कास्टिंग का काम शुरू
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ताज ईस्ट गेट स्टेशन की हॉरिजोंटल बीम का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बसई मेट्रो स्टेशन के लिए बीम की कास्टिंग का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल, यूपीएमआरसी द्वारा बसई स्टेशन की दो ग्रिड में बीम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। वहीं, ताज ईस्ट गेट स्टेशन के प्रथम तल (कॉन्कोर्स) निर्माण के लिए डबल टी गर्डर रखे जाने की तैयारी की जा रही है।

स्टेशन के कॉन्कोर्स को दिया जाता है आधार
यूपी मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने कहा कि हारिजोंटल बीम का निर्माण स्टेशन के कॉन्कोर्स को आधार देने के लिए किया जाता है। कुमार केशव ने बताया कि बीम बनने के बाद प्रीकास्ट डबल टी गर्डर को रखकर ऐलिवेटिड स्टेशन के कॉन्कोर्स (प्रथम तल) का निर्माण किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पारंपरिक शटरिंग प्रणाली की तुलना में डबल टी गर्डर के प्रयोग से कॉन्कोर्स निर्माण करने में न सिर्फ लागत में कमी आती है बल्कि इसके प्रयोग से स्टेशन परिसर के नीचे होकर गुजरने वाले राहगीरों को भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। प्रबंध निदेशक श्री कुमार केशव ने कहा कि डबल टी गर्डर की गुणवत्ता एवं निर्माण गति पारंपरिक प्रणाली की तुलना में काफी अधिक बेहतर होती है।

इसलिए किया जाता है निर्माण
ऐलिवेटिड स्टेशन के निर्माण के दौरान सबसे पहले निर्माण स्थल पर पाइलिंग कार्य किया जाता है। इसके बाद कई पाइल मिलकर पीयर (पिलर) को आधार देने वाली पाइलकैप का निर्माण करती है। पाइलकैप बनने के बाद उसपर पीयर (पिलर) का निर्माण किया जाता है। जब स्टेशन परिसर के सभी पीयर बनकर तैयार हो जोता हैं, तो उनकों आपस में जोड़ने एवं डबल टी गर्डर को आधार दोने के लिए हॉरिजोंटल बीम का निर्माण किया जाता है। हॉरिजोंटल बीम बन जाने के बाद उनपर डबल टी गर्डर रखकर स्टेशन के कॉन्कोर्स लेवल का निर्माण किया जाता है।

अब तक इतना हो चुका है काम
बता दें कि ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच बन रहे प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड सेक्शन में अबतक 579 पाइल, 104 पाइलकैप एंव 88 पीयर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ऐलिवेटिड सेक्शन में कुल 686 पाइल, 171 पाइलकैप एवं 171 पीयर का निर्माण किया जाना है। वहीं, बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में अबतक 34 डबल टी-गर्डर, 21 पीयरकैप एंव 8 यू गर्डर की कास्टिंग कार्य पूरा कर लिया गया है।

आगरा मेट्रो एक नजर
गौरतलब है कि ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा. जिसमें 6 एलीवेटेड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Hostels for working women will be built in these 8 cities of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के इन 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए...

आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो...

आगरा

UP News: The time for SIR may increase again in Uttar Pradesh including Agra….#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में फिर बढ़ सकता है एसआईआर के लिए समय....

आगरा

Agra News: Activa rider dies after colliding with crane in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रेन की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत. नौकरी के...

error: Content is protected !!