Sunday , 22 November 2026
Home आगरा Ram Barat 2026 Agra: 168 Tableaux will add to the grandeur, Ram, Lakshman, Bharat, and Shatrughna will ride Airavat…#agranews
आगरा

Ram Barat 2026 Agra: 168 Tableaux will add to the grandeur, Ram, Lakshman, Bharat, and Shatrughna will ride Airavat…#agranews

343

आगरालीक्स...आगरा में 168 झांकियों के साथ निकलेगी रामाबरात. ऐरावत पर सवार होंगे राम-लखन-भरत-शत्रुघ्न. आगे लक्ष्मी नारायण रथ. जानिए क्या—क्या होगा खास और कितने बजे निकलेगी रामबारात

उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्रीराम बारात इस बार भव्यता, विविधता और धार्मिक मर्यादा के अद्भुत संगम के रूप में नजर आएगी। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से निकलने वाली राम बारात में इस वर्ष कुल 168 झांकियां शामिल होंगी। इनमें 15 भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। झांकियों में सामाजिक, आध्यात्मिक, देशभक्ति, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिखाई देंगे। राम बारात की भव्यता में इस बार विंटेज कारों का पूरा काफिला भी शामिल होगा। पिछले वर्ष एक विंटेज कार राम बारात का हिस्सा बनी थी, जबकि इस बार कई विंटेज कारें एक साथ चलेंगी। सनातन धर्म की ध्वजा के साथ सैकड़ों लोग भी राम बारात में शामिल होंगे।

दोपहर तीन बजे शुरू होगी राम बारात, रात 11 बजे तक बेलनगंज पहुंचाने का लक्ष्य
श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि इस बार राम बारात को समय पर और सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाना कमेटी का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि ठीक दोपहर तीन बजे मुन्नालाल पेठा, रावतपाड़ा से गणेश जी की झांकी के साथ राम बारात का शुभारंभ होगा। सभी झांकियां दरेसी नंबर एक पर एकत्र होंगी। इसके बाद निर्धारित क्रम में राम बारात आगे बढ़ेगी। कमेटी का लक्ष्य है कि रात 11 बजे तक सभी झांकियां बेलनगंज पहुंच जाएं, ताकि अगले दिन जनकपुरी स्थित गणपति किंग्स काउंटी में प्रभु श्रीराम के स्वरूप समय पर पहुंच सकें और आगे के कार्यक्रम निर्धारित समय पर संचालित किए जा सकें।

ऐरावत पर चारों भाई, आगे लक्ष्मी-नारायण का रथ
राम बारात में इस बार सबसे मनोहारी दृश्यों में से एक होगा ऐरावत हाथी पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों का विराजमान होना। चारों भाइयों के स्वरूपों के आगे रथ पर सवार लक्ष्मी-नारायण के स्वरूप अगवानी करते हुए चलेंगे। धार्मिक आस्था और राजसी वैभव का यह दृश्य राम बारात के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।

15 भव्य झांकियां देंगी अलग-अलग संदेश
श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 168 झांकियों में से 15 भव्य झांकियां विशेष रूप से तैयार की गई हैं। इनमें फल-मेवा सहित विभिन्न विषयों पर आधारित झांकियां शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि झांकियां केवल धार्मिक विषयों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि सामाजिक, आध्यात्मिक एवं देशभक्ति का संदेश भी देंगी। राम बारात के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

दक्षिण से उत्तर भारत तक के ऐतिहासिक मंदिरों की झलक
राम बारात प्रभारी प्रवीण स्वरूप बंसल ने बताया कि इस बार एक नया प्रयोग करते हुए दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक के ऐतिहासिक मंदिरों की झांकियां शामिल की गई हैं। राम बारात की शुरुआती पांच झांकियां गणेश जी की होंगी। इनमें आठ फुट के गणेश जी हाथ जोड़कर सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम की बारात की अगवानी करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, महाराष्ट्र, केरल, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तरांचल और राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों से विशेष झांकियां शामिल होंगी।

सामाजिक समरसता से पर्यावरण संरक्षण तक संदेश
राम बारात में सामाजिक समरसता का संदेश देने वाली झांकियों के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्युत बचत के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा। त्योहारों और उत्सवों में महिलाओं द्वारा ही मेहंदी लगाए जाने का संदेश देने वाली झांकी भी शामिल होगी। नीम करोली बाबा की झांकी भी इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी।

झांकियों में मर्यादा का विशेष ध्यान
प्रवीण स्वरूप बंसल ने बताया कि इस बार शहरवासियों की धार्मिक भावनाओं और राम बारात की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। किसी भी स्वरूप की झांकी सड़क पर नाचते हुए नहीं चलेगी। केवल मां काली का अखाड़ा ही अपनी पारंपरिक प्रस्तुति के साथ चलेगा। उन्होंने बताया कि राम बारात में धार्मिक गरिमा और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

दो एंबुलेंस रहेंगी राम बारात के साथ
राम बारात में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए हेल्प आगरा की दो एंबुलेंस साथ चलेंगी। एक एंबुलेंस राम बारात के आरंभिक हिस्से में और दूसरी मध्य भाग में रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

राम बारात की आड़ में अमर्यादित गतिविधि दिखे तो तत्काल दें सूचना
श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने शहरवासियों से अपील की कि राम बारात धार्मिक आस्था और मर्यादा का आयोजन है। यदि राम बारात में कोई पुरुष महिला के वेश में अथवा कोई अमर्यादित झांकी दिखाई दे तो उसका श्रीरामलीला कमेटी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारी को सूचित कर शिकायत दर्ज कराएं। कमेटी राम बारात की धार्मिक गरिमा और मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Agra’s Radha Soami Blind School conveys a message of ‘celebration through service’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा स्वामी ब्लाइंड स्कूल में सेवा से सेलिब्रेशन का दिया...

आगरा

Agra News: Students from the Bhavna Estate branch of Brainobrain achieved great success at the 182nd Regional Abacus Competition

आगरालीक्स...आगरा के ब्रैनोब्रैन, भावना एस्टेट के विद्यार्थियों ने 182वीं रीजनल अबेकस प्रतियोगिता...

आगरा

Agra News: Wedding procession in Agra attacked with sticks and clubs; five injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घात लगाकर लौटी बारात पर लाठी डंडों से हमला. बच्चों...

आगरा

Agra News: Lions Club Prayas in Agra facilitated the marriages of seven underprivileged girls…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सात घोड़ों पर सवार होकर पहुंचे सात दूल्हे, लायंस क्लब...

error: Content is protected !!