आगरालीक्स …आगरा की सातवीं मेयर हेमलता दिवाकर और 100 पार्षद 27 मई को सूरसदन में शपथ लेंगे। इसके साथ ही पांच साल तक चुनी गई शहर की नई सरकार अस्तित्व में आ जाएगी।

13 मई को नगर निगम के चुनाव हुए थे, भाजपा से मेयर पद की प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। मगर, अभी मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नहीं हुआ है। शासन से 26 और 27 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सूरसदन में होगा समारोह
आगरा में मेयर और पार्षद 27 मई को शपथ लेंगे, गर्मी को देखते हुए सूरसदन में व्यवस्था की गई है। सूरसदन में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। मेयर भाजपा की हैं इसलिए प्रदेश के मंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। पार्षदों के समर्थक भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।