आगरालीक्स…. आगरा के आयकर विभाग की टीम ने हींग के रेट 40 हजार रुपये किलो तक पहुंचने पर तीन कारोबारियों पर छापा मारा, तीन दिन चली कार्रवाई में ज्वैलरी और नकदी मिली।
दस्तावेजों की जांच

संयुक्त निदेशक आयकर जांच के निर्देशन में हाथरस में आरबी कलर्स और राधा क्रष्ण रसायनशाला के संचालक राम बिहारी अग्रवाल के साथ ही रतन बिहारी अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर 150 से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने छापा मारा। आरबी ग्रुप का तोता और मुर्गा ब्रांड से गुलाल और रंग हैं। टीम ने तीन दिन तक जांच की, दस्तावेज खंगाले लेकिन कारोबारियों द्वारा अघोषित आय स्वीकार नहीं की गई।
ज्वैलरी और नकदी मिली
आयकर विभाग की टीम को जांच में तीन करोड़ रुपये की कीमत की ज्वैलरी और बड़ी मात्रा में नकदी मिली। इसके साथ ही टीम ने दस्तावेज, हार्ड डिस्प जब्त की हैं। इसकी जांच की जा रही है जिससे अघोषित आय का पता चल सके।
हींग, गुलाल और मेवे का बड़ा कारोबार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की आयकर विभाग की जांच शाखा को हींग के रेट 40 हजार किलो तक पहुंचने, आरबी ग्रुप के गुलाल और रंग की खूब बिक्री होने के साथ ही महंगे मेवे की बिक्री के हिसाब से टैक्स कम जमा होने पर संदेह हुआ। पूरी तैयारी करने के बाद आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम को खरीद बिक्री के ब्योरा में कई गड़बड़ी मिली हैं।