Wednesday , 19 August 2026
Home बिगलीक्स Agra Murder Case: Wife who killed her husband said—He used to beat me every day…#agranews
बिगलीक्स

Agra Murder Case: Wife who killed her husband said—He used to beat me every day…#agranews

179

आगरालीक्स…देखें वीडियो, मेरा पति शराब पीकर मुझे मारता था, इसीलिए मार दिया…आगरा में पति की हत्या कर पत्नी ने शव को बाथरूम में दफनाया. 45 दिन बाद हत्याकांड का राज खुला तो कातिल पत्नी ने बताया कैसे की हत्या…

आगरा के सिकंदरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में 44 साल के सुरेंद्र शर्मा अपनी मां कमला, पत्नी रूबी, बेटी प्राची और सिद्धि के साथ रहते थे। सुरेंद्र शर्मा के भाई अनिल शर्मा वायु विहार में अपने परिवार के साथ रहते हैं, सुरेंद्र कोई काम नहीं करता था और आए दिन शराब पीकर पत्नी रूबी के साथ झगड़ा करता था। 18 मई को रूबी ने जेठ अनिल शर्मा को फोन किया कहा कि उसका पति सुरेंद्र से झगड़ा हो गया है। पुलिस में शिकायत कर दी है। इसके बाद से घर पर पुलिस आ रही है. इसलिए वह सास कमला और दोनों बेटियों को अपने घर ले जाए। अनिल शर्मा मां कमला और दोनों भतीजी को अपने घर ले गए। 19 मई को रूबी भी जेठ के घर आ गए, वहां पहुंचकर बताया कि पति सुरेंद्र चार पांच दिन से घर नहीं आए हैं। 26 मई को सुरेंद्र के न आने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

45 दिन बाद बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला
कमला देवी के पति राधेश्याम शर्मा भरतपुर में इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे, रिटायर होने के बाद 24 साल पहले रेणुका धाम में आकर रहने लगे थे। राधेश्याम शर्मा का निधन हो गया था और कमला देवी को पेंशन मिलती थी। मई और जून में भी कमला देवी के एकाउंट से पैसे निकले थे जबकि सुरेंद्र घर से गायब था। इस पर जेठ अनिल शर्मा को शक हुआ, उन्होंने रूबी से पेंशन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि 28 हजार रुपये पेंशन आती है, अनिल शर्मा मां कमला देवी को लेकर भरतपुर गए, बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो उसमें 32 हजार रुपये पेंशन आ रही थी और लगातार एटीएम के माध्यम से पैसे निकाले जा रहे थे इससे शक गहराने लगा।
पुलिस सत्यापन के लिए पहुंची, फंसता देख रूबी ने कहा सुरेंद्र की मौत हो गई, शव बाथरूम में गाढ़ दिया
सुरेंद्र पर 2017 में ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस शुक्रवार को रूबी के घर सुरेंद्र शर्मा का सत्यापन करने पहुंची, उससे पूछताछ की इससे रूबी घबरा गई। उसने जेठ अनिल शर्मा को घर पर बुलाया, बताया कि सुरेंद्र शर्मा ने सुसाइड कर ली थी, शव बाथरूम में गाढ़ दिया है, वह फंस ना जाए इसलिए फर्श करा दिया।

खींर में दी थी 20 से अधिक गोलियां
अनिल शर्मा की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, बाथरूम की मजदूरों से खोदाई कराई गई। फर्श के नीचे सुरेंद्र शर्मा का कंकाल मिला, कपड़े भी गल चुके थे, काथ में कड़ा और गले में रूद्राक्ष की माला से परिजनों ने सुरेंद्र की शिनाख्त की। डीसीपी सिटी का कहना है कि पूछताछ में रूबी ने बताया कि उसने पति शराब पीने के बाद झगड़ा करता था इससे परेशान होकर खीर में नींद की गोली मिलाकर हत्या कर दी थी, इसके बाद शव बाथरूम में गाढ़ दिया और मजदूर बुलाकर फर्श करा दिया। पुलिस पूछताछ में रूबी शर्मा ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, इससे आक्रोश में आकर उसने पति की हत्या कर दी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Education News: Gen G raise question on BAMS result of DBRAU, Agra, Order of re checking of Answer Sheet

आगरालीक्स:…आगरा में जेन जी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के रिजल्ट की...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Grid Road Sample Fail in third party testing in Agra

आगरालीक्स आगरा में सीएम ग्रिड से बन रहीं सड़क के थर्ड पार्टी...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today on 19th August 2026 in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम। जानेंआगरा में बुधवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 19th August 2026

आगरालीक्स आगरा का 19 अगस्त का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ जंतर मंतर, सुप्रीम...

error: Content is protected !!