आगरालीक्स …..आगरा में आप इलेक्ट्रिक बस का भी आनंद लीजिए, इसमें पैनिक बटन से लेकर सीसीटीवी हैं। डेढ़ करोड़ की है एक बस, हर रूट पर चल रही इलेक्ट्रिक बस। अभी 10 इलेक्ट्रिक बस और चलेंगी।

आगरा में एमजी रोड के साथ ही शहर और शहर से देहात के लिए इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। 10 और इलेक्ट्रिक बस मिलने से संख्या बढ़कर 100 हो जाएगी। इसके बाद हर रूट पर इलेक्ट्रिक बस मिलने लगेगी और फेरे भी बढ़ जाएंगे।
चार्जिंग स्टेशन है एक
10 और बस मिलने से इलेक्ट्रिक बस की संख्या 100 हो जाएगी। मगर, चार्जिंग स्टेशन एक ही है, इलेक्ट्रिक बस का चार्जिंग स्टेशन नरायच में है। एक और चार्जिंग स्टेशन बनना है। इसके लिए शास्त्रीपुरम और ताजगंज में जमीन देखी जा रही है।