आगरालीक्स …..आगरा में दो साल बाद पहुंची शाही ट्रेन पैलेस आन व्हील, शाही ट्रेन में होटल जैसी सुविधाएं, प्रेसिडेंशियल सूट के साथ दो रेस्टोरेंट भी।
कोरोना के दो साल बाद 12 अक्टूबर को दिल्ली से पैलेस आन व्हील चली, इसमें 18 पर्यटक हैं, ट्रेन सफ़दरजंग दिल्ली से चलकर गांधी नगर जयपुर पर पहुंचती है और फिर वहां से सवाईमाधोपुर , चित्तौड़गढ़, उदयपुर, मारवाड़ जं. जैसलमेर जोधपुर, भरतपुर होते हुए रविवार को आगरा पहुंच गई।

ताजमहल और आगरा किला घूमने गए पर्यटक
ईदगाह स्टेशन पर पैलेस आन व्हील ट्रेन पहुंची। यहां पर्यटकों का स्वागत किया गया। पर्यटक ताजमहल और आगरा किला देखने गए, यहां से ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी। पैलेस ऑन व्हील्स 12 अक्टूबर-2022 से लेकर 26 अप्रैल -2023 तक प्रत्येक बुधवार को प्रारंभिक स्टेशन सफदरजंग दिल्ली से चलाई जाएगी |
ये है खास
पैलेस आन व्हील में लेविश लाइफ स्टाइल ट्रेन में दो रेस्टोरेंट महारानी और महाराजा हैं जिन्हें “किचन कार” भी कहा जाता है. इसमें टीवी, इंटरकॉम, कॉफी मेकर और कप, अटेच बाथरूम में गरम और ठंडा पानी के साथ साथ फाइव स्टार होटल की सारी सुविधाएं मौजूद हैं. हर सुबह न्यूज पेपर और चाय भी आपके कमरे तक पहुंचाई जाती है. ट्रेन में इंडोर गेम्स, बार, इनेटेरेक्टिंग रूम, मेल बॉक्स, मेडिकल सुविधा भी मौजूद है.